कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन के साथ जमकर खेली होली; बहन नूपुर और माता-पिता भी आए नजर, देखिए रंग-बिरंगी फोटोज
Holi 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने होली की फोटोज शेयर की हैं। यह उनकी बहन नूपुर सेनन की शादी के बाद पहली होली है, लिहाजा परिवार के लिए काफी स्पेशल है। कृति ने अपने जीजा स्टेबिन बेन के साथ जमकर रंग खेला।
विस्तार
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने इस साल जनवरी में सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाई। उदयपुर में इन्होंने क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद कपल पहली बार साथ में होली का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है। पूरा सेनन परिवार इस खुशी में एक साथ मौजूद है। कृति सेनन ने भी जीजा स्टेबिन को गुलाल में रंग दिया। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।
कृति ने जीजा को लगाया ऐसे गुलाल कि पिता भी मुस्कुरा उठे
होली के मौके पर कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ उत्सव मनाया। उन्होंने होली की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। अपने जीजा के साथ पहली होली को यादगार बनाने में उन्होंने कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे जीजा स्टेबिन को गुलाल लगाती दिख रही हैं। वे हाथों में गुलाल भरकर हाथ का पंजा स्टेबिन की कमर पर छाप देती हैं। यह देख कृति सेनन के पिता भी मुस्कुरा उठे।
शबाना आजमी की पार्टी में मनीष मल्होत्रा ने कई साल बाद खेली होली; तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'इनका प्यार खींच लाया'
फैंस को दीं शुभकामनाएं
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'होली के त्योहार की आप सभी को खूब शुभकामनाएं'। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृति पिंक ट्राउजर और व्हाइट टीशर्ट में कूल लग रही हैं। साथ में उनकी बहन नूपुर और बहनोई स्टेबिन के अलावा माता-पिता भी मौजूद हैं।
नूपुर ने भी दी बधाई
कृति सेनन के अलावा नूपुर सेनन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर होली की फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने पति स्टेबिन बेन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'सभी को होली मुबारक'। बता दें कि कपल ने 11 जनवरी को उदयपुर में शादी रचाई।
कमेंट
कमेंट X