काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी के जन्मदिन पर शेयर किया मजेदार वीडियो, फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स
Kajol Funny Video: काजोल की बहन और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर काजोल ने अपनी बहन के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तनीषा की बड़ी बहन काजोल ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
काजोल का पोस्ट
काजोल ने अपना एक खास वीडियो इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तनीषा मुखर्जी अपनी बहन काजोल को जबरदस्ती लेकिन प्यार से मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में काजोल के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।
काजोल का नोट
काजोल ने अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के जन्मदिन पर एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज मेरा जन्मदिन है या उसका?' काजोल ने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'मेरे जैसी ही दूसरी इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार और यादगार हो।'
अर्चना पूरन सिंह और फैंस के कमेंट्स
काजोल की इस पोस्ट को अर्चना पूरन सिंह ने लाइक किया और कमेंट में लिखा, 'तनीषा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' अर्चना के अलावा फैंस ने काजोल के इस वीडियो को काफी पसंद किया और मजेदर कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा, 'मजा आ गया', दूसरे फैन ने लिखा, 'कमाल का वीडियो है'। वहीं कई फैंस ने तनीषा को जन्मदिन की बधाई के साथ काजोल को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।
यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ यूं मनाई होली, देवर सनी और बहन इसाबेल संग शेयर की प्यारी तस्वीर
कौन हैं तनीषा मुखर्जी
तनीषा, दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं। उनके पिता दिवंगत बॉलीवुड फिल्मनमेकर शोमू मुखर्जी थे। तनिषा मुखर्जी का जन्म 3 मार्च 1978 को हुआ था। तनिषा एक अभिनेत्री और निर्माता हैं। तनीषा ने कम ही फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Holi: मोनालिसा से लेकर नेहा मलिक तक हर कोई होली के रंगों में रंग चुका, देखें भोजपुरी सेलेब्स के वायरल वीडियो
कमेंट
कमेंट X