सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Holi 2026: Singer Adnan Sami Shares Epic Throwback colorful Holi Photos with Bollywood legend Amitabh Bachchan

Holi 2026: जब रंगों में सराबोर हो गए थे अदनान सामी, बिग बी के साथ जमकर खेली होली; शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 03 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: आज मंगलवार को रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोकप्रिय सिंगर अदनान सामी ने कुछ पुरानी यादें शेयर की हैं, जब उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जमकर होली खेली थी।

Holi 2026: Singer Adnan Sami Shares Epic Throwback colorful Holi Photos with Bollywood legend Amitabh Bachchan
अदनान सामी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हर तरफ होली का उल्लास और उत्साह छाया हुआ है। 02 मार्च को होलिका दहन के बाद देश के कुछ हिस्सों में आज 03 मार्च को होली मनाई जा रही है, वहीं कुछ हिस्सों में त्योहार का उत्सव 04 मार्च को होगा। फिल्मी सितारे आज मंगलवार को होली खेल रहे हैं। इस बीच सिंगर अदनान सामी ने भी अपनी होली से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं। उन्होंने कुछ थ्रोबैक फोटोज साझा किए हैं।

Trending Videos

Holi 2026: Singer Adnan Sami Shares Epic Throwback colorful Holi Photos with Bollywood legend Amitabh Bachchan
अदनान सामी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

लिखा- 'कई किलो पहले की थ्रोबैक फोटोज'
सिंगर अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को पोस्ट साझा किया है। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सिंगर रंगों में पूरी तरह सराबोर हैं और उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वे अमिताभ बच्चन के साथ होली का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'हैप्पी होली'! ये कुछ होली और ‘कई किलो’ पहले की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें हैं। अमिताभ बच्चन जी के साथ उत्सव शानदार रहा था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)


विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2026: Singer Adnan Sami Shares Epic Throwback colorful Holi Photos with Bollywood legend Amitabh Bachchan
अदनान सामी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस के साथ शेयर कीं कई होली पहले की यादें
अदनान सामी ने एक अन्य पोस्ट शेयर किया है। इसमें भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'कई होली पहले की यह याद है, जो मुझे अपने अर्काइव में मिली है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं'। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदनान सामी की ये फोटोज तब की हैं, जब वे मोटापे का शिकार थे। इसके बाद उन्होंने कई किलो वजन घटाकर अपने करिश्माई बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था।

Holi 2026: ‘रांझणा’ और ‘मोहब्बतें’ से लेकर ‘शोले’ तक, सिनेमा के कुछ ऐसे सीन जिन्होंने होली के मायने बदल दिए

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)


साथ काम कर चुके हैं अदनान और बिग बी
इन तस्वीरों पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। लोग अदनान को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिख रहे हैं, 'आज तो आपने यादों का खजाना खोल दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह रियल गोल्ड है'। बता दें कि अदनान सामी और अमिताभ बच्चन 'कभी नहीं' गाने में साथ काम कर चुके हैं। यह गाना काफी पसंद किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed