सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manish Malhotra Attends Javed Shabana Azmi Holi Party with Urmila Matondkar says Played Holi after many years

शबाना आजमी की पार्टी में मनीष मल्होत्रा ने कई साल बाद खेली होली; तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'इनका प्यार खींच लाया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 03 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: रंगो के त्योहार होली पर बॉलीवुड में खूब रौनक देखी जा रही है। कई सेलेब्स ने सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं। मनीष मल्होत्रा ने कई साल बाद जमकर होली खेली है। उन्होंने फोटोज शेयर की हैं।

Manish Malhotra Attends Javed Shabana Azmi Holi Party with Urmila Matondkar says Played Holi after many years
शबाना आजामी की होली पार्टी में पहुंचे मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल होली पर भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। इस साल भी इनकी होली पार्टी में खूब रौनक देखने को मिली। शबाना आजमी और जावेद अख्तर खुद मेहमानों की मेजबानी करते हैं। दोनों का प्यार और अपनापन देख मनीष मल्होत्रा भी पार्टी में पहुंचे और कई साल बाद जमकर होली खेली। उन्होंने पोस्ट शेयर कर यह बात कही है।

Trending Videos

शबाना आजामी की होली पार्टी में पहुंचे मनीष
मशहूर फैशन डिजाइनर और अब प्रोड्यूसर बन चुके मनीष मल्होत्रा ने आज मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी फोटोज साझा कर लिखा है कि कई साल बाद होली खेलकर बहुत अच्छा लगा। शबाना आजमी का प्यार उन्हें खींच लाया। साथ ही कई साल बाद होली पार्टी में उर्मिला मातोंडकर से भी मुलाकात हुई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Malhotra Attends Javed Shabana Azmi Holi Party with Urmila Matondkar says Played Holi after many years
उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

कई साल बाद उर्मिला मातोंडकर के साथ होली मनाई
मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को होली की शुभकामनाएं। आज कई वर्षों के बाद होली खेली। सब मेरी सबसे प्रिय और पसंदीदा शबाना आजमी जी के प्यार की खातिर। उनकी गर्मजोशी, उनका प्यार और उससे भी बढ़कर वह जो उम्दा मेजबान हैं। और, मेरी सबसे प्यारी खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर के साथ यहां आना हुआ। हम दोनों 90 के दशक के बाद होली पर शायद एक साथ मौजूद हैं। इस मौके पर ढेर सारी सेल्फी लीं और साथ ही लजीज खाने का स्वाद लिया।

Holi 2026: जब रंगों में सराबोर हो गए थे अदनान सामी, बिग बी के साथ जमकर खेली होली; शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज

मनीष मल्होत्रा का प्रोडक्शन हाउस
चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब बतौर प्रोड्यूसर भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2023 में अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5 प्रोडक्शन' का एलान किया था। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' साल 2025 में रिलीज हुई। इसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed