सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Pooja Hegde dating Harshvardhan Kapoor? Fans ask questions see viral video

क्या कपूर साहब के लड़के को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े? वायरल वीडियो पर फैंस ने पूछे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 20 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Pooja Hegde Viral Video: पूजा हेगड़े का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी खास शख्स के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे है क्या वह इस एक्टर को डेट कर रही हैं।

Is Pooja Hegde dating Harshvardhan Kapoor? Fans ask questions see viral video
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज पूजा किसी और वजह से चर्चा में है। आज पूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक अभिनेता के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर पूजा का यह वीडियो आते ही मिनटों में वायरल हो गया। उनके कई फैंस उनसे डेटिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं।

Trending Videos

वायरल वीडियो
पूजा हेगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इस वीडियो में पूजा अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही पैपराजी उन दोनों को एक साथ कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। दोनों तुंरत अलग-अलग दिशा में चले जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने पूछे सवाल?
पूजा हेगड़े और हर्षवर्धन के इस वीडियो पर उनके फैंस सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा, 'क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हो', वहीं एक फैन ने मजाक में लिखा, 'ये बहुत खतरनाक है भाई।' इस दौरान पूजा लाइट ब्लू रंग की गाउन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं हर्षवर्धन कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

'जन नायकन' में नजर आएंगी पूजा
'जन नायकन' एक तमिल राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन एच. विनोद कर रहे हैं। इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। कथित तौर पर यह फिल्म 2023 की तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' का रीमेक है। इस फिल्म की घोषणा सितंबर 2024 में 'थलापति 69' के रूप में की गई थी। इस फिल्म में विजय थलापति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। विजय और पूजा के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल और मामिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

हर्षवर्धन कपूर के बारे में
हर्षवर्धन कपूर प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं। उन्होंने 2016 में फिल्म ‘मिर्ज्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'थार' जैसी फिल्मों में नजर आए। 

यह भी पढ़ें: रैंप पर उतरीं राधिका मदान, शाहरुख की पत्नी गौरी से मिलीं अनन्या पांडे; देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed