सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Charan Makes His First Public Appearance Since His Injury With Bandaged Eye watch video

चोटिल होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए राम चरण, आंख पर पट्टी देख परेशान हुए फैंस; देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan Injury: एक्टर रामचरण हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म पेद्दी की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट लगने के बाद एक्टर पहली बार पब्लिक में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

Ram Charan Makes His First Public Appearance Since His Injury With Bandaged Eye watch video
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वे फिलहाल इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच वे चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वे हाल ही में पब्लिक ईवेंट में शामिल हुए, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

Trending Videos

एक्टर की टीम ने प्रेस के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राम चरण अपने ट्रेडमार्क अय्यप्पा माला (काले कपड़े और रुद्राक्ष की माला) में नजर आए। उनके बाल ऊपर बंधे हुए थे। अभिनेता की आंख के ऊपर पट्टी लगी थी, जिसने सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अभिनेता ने फैंस के साथ सेल्फी वीडियो भी क्लिक किया।  हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आंख पर पट्टी देखकर चिंता भी जाहिर की और उनके पूरी तरह सही होने की कामना की।

27 मार्च को है राम चरण का जन्मदिन
इसके साथ उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर से मिलकर काफी खुश नजर आए और राम को उनके जन्मदिन के लिए बधाई भी दी। बता दें कि राम चरण 27 मार्च को 41 साल के हो जाएंगे।

राम चरण को क्या हुआ था?
बता दें कि राम चरण बीते मंगलवार एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें इस दौरान चोट लग गई। उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। उनकी आंख के ऊपर चोट लगी। हालांकि कुछ देर बाद वह काम पर भी लौट आए हैं, क्योंकि यह मामूली चोट थी और चिंता की कोई बात नहीं थी। राम चरण ने इस इंजरी के बाद भी शूटिंग से कोई ब्रेक नहीं लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed