फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Esha Deol Visit To Late Father Dharmendra farmhouse shares video says Where I find peace

दिवंगत पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचीं एशा; गौसेवा करते हुए शेयर किया वीडियो; लिखा- 'यहां शांति मिलती है'

Mon, 30 Mar 2026 07:05 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 07:05 PM IST
सार

Esha Deol Video: अभिनेत्री एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस की झलक दिखाई है। वे गौसेवा करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Esha Deol Visit To Late Father Dharmendra farmhouse shares video says Where I find peace
एशा देओल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेत्री एशा देओल हाल ही में गौसेवा करती नजर आईं। उन्होंने गाय और बछड़ों की झलकियां शेयर कीं। एशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। एशा ने यह वीडियो अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस से साझा किया है। यह वीडियो देख उनके फैंस और यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

Esha Deol Visit To Late Father Dharmendra farmhouse shares video says Where I find peace
एशा देओल ने शेयर की धर्मेंद्र के फार्महाउस की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम

एशा को पिता के फार्महाउस पर मिलता है सुकून
एशा देओल ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा किया है। इसमें वे फार्महाउस में मौजूद गाय और बछड़ों के साथ क्वालिटी वक्त बिताती दिखी हैं। इसके साथ एशा देओल ने कैप्शन लिखा है, 'यह वो जगह है, जहां मुझे सुकून मिलता है'। बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नियमित वीडियो और फोटोज साझा कर अपने फार्महाउस की झलक दिखाते थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- 'ममता कुलकर्णी की राह पर हो'?
एशा देओल के इस वीडियो पर नेटिजंस कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'लगता है यह आपके पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस का वीडियो है'। एक यूजर ने लिखा है, 'भगवे वस्त्र... ममता कुलकर्णी की राह पर? ड्रीम गर्ल की 'संन्यासी' फिल्म। इसके अलावा यूजर्स गौमाता की सेवा करने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।





विज्ञापन

एशा देओल का वर्क फ्रंट
बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में 24 नवंबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया था। एशा देओल, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। एशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया था। आखिरी बार एशा को फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में देखा गया था। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए एशा ने लंबे वक्त बाद कमबैक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed