सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Befitting Statement to Troll On Social Media For Trump Related Post

‘आपकी कौम के झूठ…’ ट्रोल की वाहियात टिप्पणी पर आग-बबूला हुए जावेद अख्तर, जवाब में बोले- तुम्हारा छोटा दिमाग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Javed Akhtar Befitting Reply To Troll: जावेद अख्तर बॉलीवुड के उम्दा गीतकारों और लेखकों में गिने जाते हैं। साथ ही राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी वह खुलकर बाेलते हैं। बीते दिनों उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष किया। इसी बीच एक ट्रोल ने जावेद अख्तर पर वाहियात टिप्पणी की। इस पर उन्होंने भी जोरदार जवाब दिया। 

Javed Akhtar Befitting Statement to Troll On Social Media For Trump Related Post
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार को जावेद अख्तर ने एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तंज कसा था। उनका अंदाज कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया तो कुछ तो यह बात चुभ गई। एक यूजर्स ने जावेद अख्तर को ही ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन ट्रोल की बातों का जवाब जावेद अख्तर ने बखूबी दिया।



ट्रंप पर जावेद अख्तर ने कसा तंज 
अपनी एक्स (ट्विटर) पोस्ट में जावेद अख्तर ने लिखा था, ‘ट्रंप दिन-रात झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कभी न खत्म होने वाले झूठ की लिस्ट में एक और झूठ जोड़ लिया है। उनका कहना है कि मेलोनी ने उनसे एक फोटो ऑप के लिए निवेदन किया। देखिए, सबसे पहले एक कॉन्फिडेंट, हाई प्रोफाइल, पॉपुलर और एंपावर्ड महिला जो इटली जैसे महान देश की पीएम हैं, वह दुनिया के सबसे अनपॉपुलर आदमी के साथ फोटो ऑप क्यों करना चाहेंगी। सिर्फ चर्चा के लिए मान लीजिए कि यह सच में हुआ है, तो सोचिए कि किस तरह का सस्ता, बदतमीज आदमी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा करेगा।’ एक सोशल मीडिया यूजर्स को जावेद अख्तर का यह कटाक्ष रास नहीं आया तो उसने बड़ी ही वाहियात बात उनके लिए कह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल की बात का जावेद अख्तर ने दिया मुंहतोड़ जवाब 
एक ट्रोल ने जावेद अख्तर की ट्रंप वाली पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ‘सर आपकी कौम के भी झूठ के लिए एक शेर है मेरे पास- ‘जानते हैं हम जन्नत के हूरों की हकीकत, दिल के बहलाने के लिए ये ख्याल भी अच्छा है।’ इस पर जावेद अख्तर ने ट्रोल पर पलटवार किया और जवाब में लिखा, ‘अगर तुम्हारा छोटा, तुच्छ और कम विकसित दिमाग समझ पाता तो यह एक जानी-मानी बात है कि मैं एक नास्तिक हूं। मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ। मेरी कौम सभी भारतीय हैं, उसमें तुम भी शामिल हो।’ 

विज्ञापन

 
   


 

Javed Akhtar Befitting Statement to Troll On Social Media For Trump Related Post
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स- @Javedakhtarjadu
करियर फ्रंट क्या कर रहे हैं जावेद अख्तर?
फिल्म 'बंटवारा 1947' का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। वहीं इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे चर्चित एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। वहीं निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed