सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics

Vijay Birthday: सिनेमा और राजनीति के 'GOAT' हैं विजय थलापति; फिल्मों से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक कैसा रहा सफर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Thalapathy Vijay Birthday: 'GOAT' (Greatest Of All Time) यानी सर्वश्रेष्ठ। यह नाम यूं तो विजय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का है। मगर, उनकी लोकप्रियता और करियर ग्राफ देखा जाए तो वह खुद भी 'GOAT' हैं। आज 22 जून को वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनके बारे में...

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
विजय थलापति का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विजय का आज जन्मदिन है। यह जन्मदिन उनके लिए कई मायनों में खास है। यह पहला मौका है, जब वे एक मुख्यमंत्री के रूप में जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल सिनेमा में अपना जादू चलाने वाले विजय अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी के दम पर बॉक्स ऑफिस हिला देने वाले विजय जब इस साल पहली बार राज्य के विधानसभा चुनावों में उतरे तो इतिहास रच दिया। डेब्यू चुनाव से ही उनकी पार्टी सबसे ज्यादा बहुमत हासिल करने वाली पार्टी बनी। आज 22 जून को विजय के जन्मदिन पर जानिए उनकी फिल्मों से लेकर राजनीति के मैदान तक का सफर...

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

बाल कलाकार के रूप में शुरू किया करियर
अभिनेता विजय तीन दशक से अधिक वक्त तक अभिनय की दुनिया में सक्रिय रहे। अपने करियर में वे करीब 68 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ज्यादातर सफल रहीं। इसके अलावा वे गायिकी का हुनर भी रखते हैं। 22 जून 1974 को जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर निर्देशक हैं। वहीं,  मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं। अभिनेता विजय चंद्रशेखर ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकर के रूप में काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

18 की उम्र में साइन की थी पहली फिल्म
मुख्य अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। इस फिल्म को उन्होंने 18 साल की उम्र में साइन किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विजय 'राजविन परवैयिले', 'मिन्सरा कन्ना', 'बीस्ट', 'शाहजहां' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। 'कथ्थी', 'मास्टर', 'थेरी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। साल 2023 में उनकी फिल्म 'लियो' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ से भी उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' है। सेंसर सर्टिफिकेट के कारण इसकी रिलीज अटकी हुई है।



 

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विजय की नेटवर्थ
विजय आलीशान जिंदगी जीते हैं। जब वे सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहे तो इंडस्ट्री के ए लिस्टर्स सितारों में शामिल रहे। विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सितारे रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्मों के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। चेन्नई की ईस्ट कोस्ट रोड के कैसुरीना ड्राइव पर विजय का आलीशान बंगला किसी किले की तरह है। यह बंगला जिस एरिया में स्थित है, वह शहर के शोर-शराबे से दूर बेहद शांत और सुकून भरी जगह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय का यह घर करीब 80 करोड़ रुपये का है। एक्टर का आवास विशाल परिसर में बना है और समुद्र तट के बहुत करीब है। 

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
थलापति विजय - फोटो : X

राजनीति में 27 महीनों का सफर...और सीएम की कुर्सी
विजय थलापति अब राजनीति में हैं। उन्होंने अपनी  'तमिलगा वेट्ट्री कजगम' (टीवीके) पार्टी के जरिए राजनीति के मैदान में डेब्यू किया। पहले ही प्रयास में न सिर्फ बड़ी जीत हासिल की, बल्कि सरकार बनाने में भी कामयाब रहे। उनका कुल सफर 27 महीनों का रहा।

  • थलापति विजय फरवरी 2024 में राजनीतिक अखाड़े में उतरे।
  • लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी के नाम का एलान किया था। 
  • 02 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की थी। 
  • थलापति विजय 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाकर ही राजनीति में उतरे। 
  • उन्होंने इसके लिए एक्टिंग को पूरी तरह छोड़ने का निर्णय लिया। 
  • विजय ने राजनीति में आने की तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी और इसी हिसाब से नींव मजबूत की। 
  • टीवीके की पहली आधिकारिक रैली 27 अक्तूबर 2024 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी में हुई थी।
  • विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब थलापति विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं। 
  • 10 मई 2026 को उन्होंने भव्य शपथ ग्रहरण समारोह में सीएम पद की शपथ ली थी।

Thalapathy Vijay Birthday Know About Actor and Tamil Nadu Chief Minister Journey from Acting World to Politics
विजय-संगीता-तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

फैन से शादी, अलगाव और तृषा संग अफेयर की अफवाह
विजय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। परदे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय ने यूके में रहने वाली अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की थी। विजय और संगीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं।

  • संगीता ने एक्टर को उनकी शूटिंग के सेट पर आकर ही अपने बारे में दिया था।
  • इसके बाद दोनों की बातें शुरू हुई और वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
  • एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके लिए संगीता ने तुंरत हा भी कर दी।
  • 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता संग शादी रचाई। मगर, अब इनकी शादीशुदा जिंदगी बिखर गई है।
  • दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में है।
  • विजय के अफेयर की चर्चा अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ है।
  • विजय के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed