यह कलाकार बना भारत का सबसे महंगा एक्टर, शाहरुख-रजनीकांत को छोड़ा पीछे; इस फिल्म के लिए चार्ज किए 325 करोड़
भारत में फिल्म इंडस्ट्री लगातार बड़ी होती जा रही है और इसके साथ ही एक्टर्स की फीस भी आसमान छू रही है। लेकिन अब एक नया रिकॉर्ड बन गया है, जिसने सबको चौंका दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने एक ही प्रोजेक्ट से करीब 325 करोड़ की कमाई की है, जो किसी भी भारतीय एक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है।
कैसे बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर?
रणवीर सिंह को यह बड़ी कमाई उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ से हुई है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई थी और दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों फिल्मों ने मिलाकर दुनिया भर में करीब 3200 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें से भारत में ही 1900 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई।
बताया जा रहा है कि रणवीर ने इस फिल्म के लिए अपनी नोर्मल फीस नहीं ली थी। उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया था, यानी फिल्म के मुनाफे में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, जब फिल्म का बजट बढ़ गया तो उन्होंने खुद भी पैसे लगाए, जिससे उनका हिस्सा और बढ़ गया।
थिएटर कलेक्शन, डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स से हुई कमाई को मिलाकर रणवीर का हिस्सा करीब 325 करोड़ तक पहुंच गया।
इन बड़े एक्टर्स को छोड़ा पीछे?
इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के नाम था, जिन्होंने 2024 की फिल्म ‘जेलर’ से 250 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं, अल्लू अर्जुन और प्रभास भी अपनी फिल्मों ‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुके हैं।
बॉलीवुड में इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था, जिन्होंने 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से करीब 200 करोड़ प्रति फिल्म कमाए थे।
ये भी पढ़ें- Amrish Puri: दमदार किरदार से लेकर यादगार डॉयलाग्स तक, अमरीश पुरी ऐसे बने भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर विलेन
एक समय था जब किसी एक्टर का 10 करोड़ फीस लेना भी बड़ी बात होती थी। 90 के दशक में चिरंजीवी, कमल हासन और श्रीदेवी ऐसे स्टार्स थे, जिन्होंने पहली बार 1 करोड़ फीस ली थी। फिर धीरे-धीरे खान सुपरस्टार्स ने इस फीस को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। और अब, 2026 में रणवीर सिंह ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।