कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी
Bharat Bhhagya Viddhaata Motion Poster: कंगना रनौत की अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। इस फिल्म में कंगना एक अनोखे अंदाज में नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार मोशल पोस्टर आज निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या खास है मोशन पोस्टर में
कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार मोशन पोस्टर आज जारी कर दिया गाय है। इस पोस्टर में कंगना खून में सनी हुई जख्मी हालत में दिख रही हैं। उनके आस पास आग की लपते दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में साहस, मानवता, बलिदान और एकता की एक कहानी को दिखाया जाएगा।
कंगना ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ खास करके, आम ही कहते हैं। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।'
A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)
कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'
कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों और मेडिकल स्टाफ के साहस पर आधारित इस फिल्म में कंगना एक नर्स की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'भारत भाग्य विधाता' की निर्माता कंगना रनौत हैं। इस फिल्म के लेखक और निर्दशक मनोज तापड़िया हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से टकराएगी 'भारत भाग्य विधाता'
कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मुकाबला इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से होगा। यह फिल्म भी 12 जून को रिलीज होगी। इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: सामंथा की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर पहुंचा फैन, शरमा गईं अभिनेत्री; देखें वीडियो