{"_id":"5dfc42688ebc3e87ae37e434","slug":"katrina-kaif-help-to-village-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरीना ने थामा ग्रामीण महिलाओं का हाथ, नए ब्यूटी प्रोडक्ट के मुनाफे से मिलेगा लोगों को रोजगार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना ने थामा ग्रामीण महिलाओं का हाथ, नए ब्यूटी प्रोडक्ट के मुनाफे से मिलेगा लोगों को रोजगार
Fri, 20 Dec 2019 09:15 AM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्रियों के बीच सामाजिक कार्यों को लेकर शुरू हुई नई पहल में अब मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ भी शामिल हो गई हैं। कटरीना ने हाल ही में शुरू की गई एक मेकअप रेंज से होने वाला मुनाफा एक सामाजिक संस्था को दान देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कटरीना की इस सामाजिक पहल को जिस संस्था का मंच मिला है, वह इस नई पहल के जरिए चुनी गईं पिछड़े शहरों की महिलाओं को नौकरियां देगी। कटरीना का मानना ये है कि आर्थिक सहायता की बजाय जरूरतमंदों को आजीविका प्रदान करने से सामाजिक उत्थान ज्यादा आसानी से किया जा सकेगा। बिहार की ये संस्था ग्रामीण महिलाओं को पुराने अखबारों से बनने वाली पेंसिल के उत्पादन में प्रशिक्षित करेगा। कटरीना की लांच की गई ब्यूटी रेंज की खरीद पर ये पेंसिल लोगों को मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
कटरीना कैफ कहती हैं, ‘जब से हमने पहली बार इस नए उत्पाद के बारे में सोचा, तब से इस बात की योजना बनाने पर काम चल रहा है कि आखिर हम समाज को इसके जरिए क्या लौटा सकते हैं?गांव की महिलाओं के लिए सहायता के बजाय रोजगार पैदा करने की ये पहल मुझे बहुत अच्छी लगी और इसके साथ जुड़कर मैं काफी गौरान्वित महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन
सलमान खान को कोर्ट ने लगाई फटकार और जामिया छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा का बयान, पांच खबरें