फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Shehzada actress breaks silence on rumors of dating Adipurush actor Prabhas

Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर कृति सेनन ने फिर तोड़ी चुप्पी, यूजर्स के लिए कह दी यह बड़ी बात

Sat, 18 Feb 2023 08:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आए दिन कृति का नाम 'आदिपुरुष' के को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। अब एक बार फिर कृति ने प्रभास संग अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Kriti Sanon Shehzada actress breaks silence on rumors of dating Adipurush actor Prabhas
प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, पिछले कई महीनों से कृति सेनन साउथ सुपरस्टार प्रभास संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कृति का नाम 'आदिपुरुष' के को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ही पहले भी इन खबरों का खंडन कर चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके अफवाहों का बाजार गर्म है। अब एक बार फिर कृति ने प्रभास संग अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Kriti Sanon Shehzada actress breaks silence on rumors of dating Adipurush actor Prabhas
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इन दिनों कृति सेनन अपनी नई फिल्म 'शहजादा' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान हाल ही में दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने प्रभास और अपने अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। कृति सेनन ने कहा कि लोगों की याददाश्त कमजोर होती है, क्योंकि जो चीजें ज्यादा चर्चा में होती हैं, वह एक न एक दिन खत्म हो जाती हैं। इस तरह की अफवाह पर प्रतिक्रिया देने से उनको और ज्यादा हवा मिलेगी और लोगों का ध्यान उन पर ज्यादा जाएगा।

Kirti Kulhari: खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Shehzada actress breaks silence on rumors of dating Adipurush actor Prabhas
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कृति सेनन ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। कृति ने कहा कि इन तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया देने से यह चीजें और बढ़ेंगी इसलिए वह इस तरह की अफवाह पर बात करना पसंद नहीं करती हैं। हां, जब ऐसी बातें उनके परिवार की छवि पर प्रभाव डालना शुरू करती हैं और जब उन्हें लगेगा की यह अफवाहें अब हद पार कर रही हैं, तब जाकर वह इस मसले पर अपनी राय रखना चाहेंगी। साथ ही कृति ने एक बार फिर प्रभास के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया है।

Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर

विज्ञापन

Kriti Sanon Shehzada actress breaks silence on rumors of dating Adipurush actor Prabhas
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें कृति सेनन के फिल्मी करियर के बारे में तो वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादा' में नजर आई हैं। इसके साथ ही अब वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी। पिछले साल 'आदिपुरुष' का टीजर भी रिलीज किया गया था। पहले 'आदिपुरुष' 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Nimmi: निम्मी की खूबसूरती के आगे मधुबाला थीं फेल, गहरी दोस्ती, प्यार, तकरार कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed