फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taali Casting Nawazuddin Siddiqui Was First Approached Before Sushmita Sen Was Cast As Shreegauri Sawant

ताली: सुष्मिता सेन से पहले ये एक्टर था सीरीज के लिए पहली पसंद, एक आइडिया ने बदल दी पूरी कास्टिंग; जानें मामला

Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

Sushmita Sen: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज ताली में अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। लेकिन सीरीज के लिए सुष्मिता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। तो कौन था मेकर्स की पहली पसंद? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
Taali Casting Nawazuddin Siddiqui Was First Approached Before Sushmita Sen Was Cast As Shreegauri Sawant
'ताली' सीरीज में सुष्मिता सेन - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रोड्यूसर और क्रिएटर कार्तिक निशानदार ने खुलासा किया है कि 'ताली' के लिए सुष्मिता सेन को कास्ट करने से पहले दूसरे एक्टर को अप्रोच किया गया था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत का किरदार सुष्मिता सेन से करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन


हमें एक मां चाहिए थी
इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में कार्तिक ने 'ताली' में श्रीगौरी सावंत के किरदार के लिए सुष्मिता सेन को चुनने की वजह बताई। उन्होंने सुष्मिता की अपने किरदार के प्रति मेहनत और लगन के बारे में भी बात की। कार्तिक ने बताया कि 'ताली' में सुष्मिता सेन को कास्ट करते समय मेकर्स इस किरदार को ट्रांसजेंडर किरदारों की पिछली स्क्रीन प्रस्तुतियों से थोड़ा अलग दिखाना चाहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब हम 'ताली' के लिए सुष्मिता को कास्ट कर रहे थे, तो हमें एक मां चाहिए थी। हम चाहते थे कि उस किरदार को एक महिला निभाए, क्योंकि कहानी एक मां के अधिकारों और उसकी भावनाओं के बारे में है। सुष्मिता इस किरदार के लिए बिल्कुल सही थीं। वह खुद एक सिंगल मदर हैं, इसलिए उस समय यह बात भी एक खास कनेक्शन थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Taali Casting Nawazuddin Siddiqui Was First Approached Before Sushmita Sen Was Cast As Shreegauri Sawant
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui
पहले इस एक्टर को किया था अप्रोच
कार्तिक ने बताया कि सुष्मिता का नाम पहले से ही उनके दिमाग में था, लेकिन इस रोल के लिए सबसे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी से संपर्क किया गया था।

उन्होंने कहा, 'हमारे दिमाग में सुष्मिता हमेशा से थीं और हमने करीब 15-20 साल पहले उनके साथ काम भी किया था। लेकिन सबसे पहले हमने नवाज को अप्रोच किया था। हमने नवाज से बात की। फिर एक दिन अर्जुन सिंह ने कहा, 'कार्तिक, अगर हम इस किरदार के लिए किसी महिला को कास्ट करें तो? हर कोई ट्रांसजेंडर किरदार के लिए एक पुरुष को कास्ट कर रहा है।''

कार्तिक ने बताया कि यह आइडिया पूरी टीम को तुरंत पसंद आ गया। इसके बाद सुष्मिता से संपर्क किया गया।

ये भी पढ़ें- राजेश शर्मा: कीड़े के काटने की खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया अस्पताल में भर्ती होने का चौंकाने वाला कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed