कृष्णा अभिषेक के मामी सुनीता आहूजा से दूर हुए गिले-शिकवे, गोविंदा की पत्नी बोलीं- ‘14 साल का वनवास खत्म हुआ…’
Krushna Abhishek And Sunita Ahuja Viral Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच कई वर्षों से मनमुटाव बना हुआ था। हालिया एक वायरल वीडियो में यह साथ दिखे। इस वीडियो में इनकी बॉन्डिंग साफ नजर आई। जानिए, अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने क्या कहा?
विस्तार
रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ नजर आईं। तीनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पैपराजी को साथ में पोज दिए। साथ ही अपने बेहतर हो चुके रिश्ते को लेकर भी सिचुएशन साफ की।
सुनीता ने क्यों कहा 14 साल का वनवास खत्म हुआ?
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा, कृष्णा और कश्मीरा शाह पैपराजी के सामने खूब मस्ती-मजाक करते हैं। इस बीच सुनीता कहती हैं, ‘14 साल का वनवास खत्म हुआ।’ इस पर कृष्णा और कश्मीरा मुस्कुराते हैं। बता दें कि बीते कुछ वर्षों में कश्मीरा और सुनीता आहूजा के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहीं। साथ ही कुछ इंटरव्यू में भी कृष्णा अभिषेक ने अपनी मामी सुनीता आहूजा को लेकर नाराजगी जाहिर की। इन बातों से फैंस को अंदाजा हो गया कि इनके सबके रिश्ते में दरार पड़ चुकी है।
कश्मीरा ने भी बातों-बातों में किया बड़ा इशारा
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक के वायरल वीडियो में एक जगह पर कश्मीरा शाह कहती हैं, ‘अब किसी और का होगा वनवास।’ इसके बाद सुनीता जोर-जोर से हंसती हैं। कश्मीरा शाह का इशारा किस ओर था यह जानने के लिए हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की पर वो शूटिंग में व्यस्त थीं। वहीं वीडियो में जब पैपराजी पूछते हैं कि गोविंदा कहां हैं? और वो क्यों नहीं आए? तो कश्मीरा उन्हें चुप रहने को कहती हैं। कश्मीरा कहती हैं, 'हम इतने साल बाद मिले हैं, हमें इनकी कंपनी एंज्वॉय करने दो।'
View this post on Instagram
फैंस ने भी दिए रिएक्शन
इस बात पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘कश्मीरा सही है।’ वहीं एक यूजर की इस बात पर हंसी छूट गई। दरअसल, काफी समय से सुनीता आहूजा पति गोविंदा के बारे में काफी कुछ कह रही हैं, उनके अफेयर को लेकर भी खुलासा कर चुकी हैं। बीच-बीच में इनके अलगाव की अफवाहें भी उड़ती हैं। लेकिन सुनीता और गोविंदा इन बातों से इंकार करते हैं। तो क्या कश्मीरा शाह का इशारा गोविंदा की तरफ था, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं है।

कमेंट
कमेंट X