सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Actress Asha Parekh Meets With Friend Saira Banu Shares Beautiful Pictures Fans Showers Love To Them

‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं’, आशा पारेख ने सायरा बानो से की मुलाकात; बोलीं- पुरानी यादें ताजा हो गईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 13 May 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Parekh With Saira Banu: अपने समय की दो दिग्गज अभिनेत्रियां आशा पारेख और सायरा बानो की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा है। जानिए इस मुलाकात को लेकर आशा पारेख ने क्या कुछ कहा और फैंस ने दी कैसी प्रतिक्रिया…

Legendary Actress Asha Parekh Meets With Friend Saira Banu Shares Beautiful Pictures Fans Showers Love To Them
आशा पारेख और सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@ashaparekhofficial
विज्ञापन

विस्तार

1960-70 के दशक की दो दिग्गज अभिनेत्रियां आशा पारेख और सायरा बानो कई अर्से बाद एकसाथ नजर आई हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों को एकसाथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए और उन्हें पुरानी फिल्में याद आ गईं। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियां भी काफी खुश नजर आईं। अब दोनों की साथ में तस्वीर वायरल है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Trending Videos

जहां छोड़ा था, वहीं से शुरू किया
आशा पारेख और सायरा बानो ने लंबे समय के बाद मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर आशा पारेख ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर भी साझा की है। इस तस्वीर के जरिए आशा पारेख ने सायरा बानो से अपनी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को भी याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर को साझा करते हुए आशा पारेख ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। जहां हमने छोड़ा था, वहीं से शुरू किया। पुरानी यादें ताजा कीं और फिर से एक-दूसरे से जुड़ गए। मेरी प्यारी दोस्त सायरा बानो से मिलना हमेशा ही सुखद होता है। नई यादें बनाते हुए एक यादगार शाम बीती।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asha Parekh (Official Account) (@ashaparekhofficial)


 

फैंस ने लुटाया प्यार
दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों को साथ देख फैंस काफी उत्साहित हो गए। उन्होंने इसे एक यादगार तस्वीर बताते हुए कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’ जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, ‘सबसे खूबसूरत और शालीन महिलाएं। हम उनकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं।’ एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार युग की प्यारी और खूबसूरत महिलाएं करार दिया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी कामना की।



Legendary Actress Asha Parekh Meets With Friend Saira Banu Shares Beautiful Pictures Fans Showers Love To Them
आशा पारेख और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को कहा जाता था हिट गर्ल्स
आशा पारेख और सायरा बानो 1960 और 1970 के दशक की सबसे चर्चित सितारों में से एक रही हैं। दोनों को हिट गर्ल्स और अपने समय की ग्लैमर क्वीन कहा जाता था। हालांकि, दोनों ने कभी भी साथ में कोई फल्म नहीं की है। लेकिन दोनों ने ही अपने करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed