फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome To The Jungle Akshay Kumar Brings Back Madness In First Look See Fans reaction

Akshay Kumar: 'वेलकम टू द जंगल' से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, क्या फैंस को पसंद आया अभिनेता का अंदाज

Wed, 13 May 2026 03:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 03:21 PM IST
सार

Welcome To The Jungle: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से आज निर्माताओं ने अक्षय कुमार का पहला लुक शेयर किया है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Akshay Kumar Brings Back Madness In First Look See Fans reaction
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार फिर से अपने मजेदार अंदाज में वापस आ गए हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें अक्षय कुमार बहुत स्टाइलिश और दमदार दिख रहे हैं। जानें फैंस को कैसा लगा अक्षय कुमार का नया कॉमिक लुक?

विज्ञापन

अक्षय का पहला लुक
निर्माताओं के अलावा अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'वेलकम टू द जंगल' का पहला पोस्टर शेयर किया है। 'वेलकम टू द जंगल' के नए पोस्टर में अक्षय अपने स्टाइलिश कॉमिक लुक में जंगल के बीच में रेड कार्पेट पर चलते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खास पोस्टर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल' 
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में 30 से अधिक अभिनेताओं की एक बड़ी स्टारकास्ट है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
फिल्म में बहुत बड़े कलाकारों की टोली है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और भी कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे।

फैंस का रिएक्शन
'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से अक्षय के पहले लुक को देखकर फैंस लगातार अपनी राय पेश कर रहे हैं।

  • विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'बेहद मजेदार, अनलिमिटेड'
  • एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत अच्छे दिख रहे हैं'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'जल्दी घोषणा कीजिए, मैं तो बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'
  • एक और फैन ने लिखा, 'जंगल में आपका स्वागत है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'भूत बंगला की सफलता के बाद जंगल की सवारी'
  • एक और फैन ने लिखा, 'आपको अपनी फ्रेंचाइजी में वापस देखने का बेसब्री से इंतजार है'

यह भी पढ़ें: Cannes: कान से कल्याणी प्रियदर्शन की पहली झलक आई सामने, देखें वायरल तस्वीरों में 'लोका' अभिनेत्री का कूल अंदाज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed