फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Main Vaapas Aaunga Actor Vedang Raina Confirms His Relationship Status Says I Am Single Now

क्या सिंगल हैं वेदांग रैना? अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर एक्टर का बड़ा खुलासा; ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर कही ये बात

Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

Vedang Raina: वेदांग रैना ने अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा..

विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga Actor Vedang Raina Confirms His Relationship Status Says I Am Single Now
वेदांग रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों अपनी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में वेदांग के अभिनय को भी काफी पसंद किया गया है। इसके साथ ही उनके रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि वेदांग सिंगल हैं या रिलेशनशिप में हैं। अब खुद वेदांग ने बताया है कि वो सिंगल हैं या नहीं?

विज्ञापन

सिंगल हैं वेदांग रैना
हाल ही में एचटी सिटी के साथ बातचीत में वेदांग रैना ने कंफर्म किया कि वो इन दिनों सिंगल हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी मैं सिंगल हूं।’ हालांकि, इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस खुशी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था।

विज्ञापन


लेकिन अब एक्टर के खुद को सिंगल बताने के बाद दोनों के ब्रेकअप को लेकर पुष्टि होती है। इस दौरान वेदांग ने ये भी बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति में सबसे पसंद दयालुता आती है। एक्टर का कहना है कि और भी खूबियां हैं, लेकिन अगर आप दयालु नहीं हैं, तो बाकी सब बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga Actor Vedang Raina Confirms His Relationship Status Says I Am Single Now
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

अच्छी फिल्मों को दर्शक मिल ही जाते हैं
वेदांग अभी भी अपनी हालिया रिलीज फिल्म के शानदार सफर को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब बहुत जबरदस्त रहा है। शुरुआती कुछ दिनों में तो बहुत कुछ हो रहा था। फिल्म के बारे में बहुत सी बातें कही जा रही थीं और अब इसे क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही बहुत प्यार मिल रहा है।

जिन स्क्रीनिंग में हम गए, मैंने ऐसे रिएक्शन कभी नहीं देखे। मुझे लगा कि इसका कुछ तो असर जरूर होगा। फिल्म के शुरुआती बॉक्स-ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से वे निराश हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत निराशाजनक था।

फिर हालात बदले। मुझे लगता है कि इसी वजह से यह पूरी बात और भी खास हो जाती है। ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है जहां ऐसा हुआ हो। मेरा यह भरोसा फिर से कायम हो गया कि अच्छी फिल्मों को दर्शक मिल ही जाते हैं।

Main Vaapas Aaunga Actor Vedang Raina Confirms His Relationship Status Says I Am Single Now
मैं वापस आऊंगा, इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई
सबसे खास है इम्तियाज अली की तारीफ
एक्टर का मानना है कि फिल्म की कामयाबी ने इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रोडक्ट अच्छा हो, तो आस-पास की चीजों की परवाह किए बिना लोग उसे पसंद करेंगे।

मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे अहम तारीफ हमेशा इम्तियाज अली की ही रहेगी। उन्होंने माना कि अनुभवी एक्टर नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार को निभाते समय उन्होंने खुद पर बहुत दबाव डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed