सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday

Mardaani 3 Box Office: 'बॉर्डर 2' के सामने फूली 'मर्दानी' की सांस; रानी की फिल्म ने पांचवें दिन कमाए इतने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Mardaani 3 Collection Day 5: फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday
'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रानी मुखर्जी की हिट 'मर्दानी' फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। तीसरी फिल्म को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मगर, कमाई के मामले में यह कुछ सुस्त चाल चल रही है। जानिए आज पांचवें दिन इसने कितने रुपये कमाए?

Trending Videos

Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

पिछले चार दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में लगी थी। एक बार फिर रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की है।

  • फिल्म 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शनिवार को 6.25 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये जुटाए।
  • कल मंडे टेस्ट में चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

आज पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?
वीकएंड के बाद कल सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार की कमाई में और भी कमी आई है। फिल्म ने पांचवें दिन 2.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'मर्दानी 3' का टोटल नेट कलेक्शन 21.92 करोड़ रुपये हो चुका है।

Mardani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, सधा हुआ अभिनय; हिस्सों में चौंकाती है कहानी

Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या 'बॉर्डर 2' के आगे कमजोर पड़ी 'मर्दानी 3'?
फिल्म 'मर्दानी 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मगर, लागत के हिसाब से इसका अब तक का कलेक्शन बहुत प्रभावशाली नहीं है। रानी मुखर्जी के अभिनय की तारीफ हुई है। फिल्म का विषय भी दर्शकों को पसंद आया है। इसके बावजूद कमाई के मामले में यह दम नहीं दिखा पा रही। इसकी एक वजह 'बॉर्डर 2' है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है। फिल्म 'बॉर्डर 2' ने आज मंगलवार को 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Mardaani 3 Day 5 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad film Earning On Tuesday
मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी
फिल्म 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, प्रजेश कश्यप, जानकी बोड़ीवाला, मिखाइल यवलकर, दिग्विजय श्रीकांत रोहिदास, जिम्पा संगपो भूटिया और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे सितारे हैं। इस बार रानी मुखर्जी गुमशुदा बच्चियों को खोजने और इसके पीछे काम करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने के मिशन पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed