सब्सक्राइब करें

धड़ाधड़ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही 'बॉर्डर 2', जानें 12वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 10:34 PM IST
सार

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस कमाई करती जा रही है। जानें आज मंगलवार को 12वें दिन अनुराग सिंह की इस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
 

विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 12 sunny deol anurag singh film
फिल्म 'बॉर्डर 2' कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे 12 दिन हो चुके हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए आज 12वें दिन 'बॉर्डर 2' ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

Trending Videos
Border 2 Box Office Collection Day 12 sunny deol anurag singh film
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2' का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ रुपये से शुरुआत की। वहीं पहले हफ्ते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 10वें दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये और 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 12 sunny deol anurag singh film
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2' का आज 12वें दिन की कमाई
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने आज मंगलवार को 12वें दिन 4.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 285.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो लगातार जारी है। 

Border 2 Box Office Collection Day 12 sunny deol anurag singh film
बॉर्डर 2 - फोटो : X

'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' एक्शन वॉर फिल्म है, जिसे अनुराग सिंह ने सह-लिखित और निर्देशित किया है। जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है 'बॉर्डर 2'। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 12 sunny deol anurag singh film
मर्दानी 3 - फोटो : X
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' के अलावा सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' लगी हुई है। 'मर्दानी 3' इस साल 30 जनवरी को रिलीज हुई है। आज मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। रानी की फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 29 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, फैंस बोले- 'असली धुरंधर तारा सिंह-रहमान डकैत की...'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed