सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma on Ranveer Singh Dhurandhar 2 teaser says This is not REVENGE it’s RAMPAGE

राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के टीजर पर दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'यह बदला नहीं तबाही है...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar: The Revenge Teaser: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' के टीजर की तारीफ की है। साथ ही 'धुरंधर' के सीक्वल को तबाही बताया है।
 

Ram Gopal Varma on Ranveer Singh Dhurandhar 2 teaser says This is not REVENGE it’s RAMPAGE
धुरंधर 2- राम गोपाल वर्मा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आदित्य धर की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2', जिसे 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम से भी जाना जाता है, का टीजर आज मंगलवार को जारी किया गया, जिस पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल वर्मा ने इसके साथ रिलीज हो रही फिल्म के लिए भी खास बात लिखी है।

Trending Videos

राम गोपाल वर्मा को पोस्ट
मंगलवार को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर जारी किया गया। टीजर रिलीज के कुछ देर बाद राम गोपाल वर्मा ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर इसे शेयर करते हुए लिखा, 'यह बदला नहीं, बल्कि आदित्य धर फिल्म्स का रैम्पेज (तूफान) है।' उन्होंने लिखा, 'जो भी इसके रास्ते में आएगा, मुझे उस पर तरस आएगा... R I P.' ।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

यश की 'टॉक्सिक' की ओर इशारा
राम गोपाल वर्मा की इस पोस्ट से लग रहा है कि वह बिना नाम लिए कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की तरफ इशारा कर रहे हैं, क्योंकि यह दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को एक साथ रिलीज होंगी और बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेंगी।

फैंस के कमेंट्स
फैंस भी राम गोपाल वर्मा की बात से सहमत हैं। एक फैन ने लिखा, 'सीधे लिखो... RIP टॉक्सिक।' दूसरे ने लिखा, 'रैम्पेज टॉक्सिक को किनारे कर देगा।' सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों की तुलना और बहस चल रही है।

कब रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी। कहानी पहले भाग की बची हुई रिवेंज पर आधारित है। दूसरी तरफ, 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं, साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, और बाकी कलाकार हैं। यह यश की 'केजीएफ' के बाद बड़ी फिल्म है। दोनों फिल्मों के बीच 19 मार्च को बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है।

यह भी पढ़ें: धड़ाधड़ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही 'बॉर्डर 2', जानें 12वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed