SHATAK: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर फिल्म 'शतक' का एलान, जानिए कब होगी रिलीज?
SHATAK Movie: संघ शताब्दी वर्ष में एक फिल्म का एलान किया गया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सफर को 100 साल पूरे हो गए हैं। इस पर एक फिल्म बन रही है, जिसका एलान किया गया है। फिल्म का नाम है, 'शतक'।
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 100 साल पूरे कर लिए हैं, जो इसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। संघ के 100 साल के सफर पर एक फिल्म बन रही है। नाम है 'शतक'। आज शनिवार को इसका आधिकारिक एलान किया गया है। इस फिल्म को वीर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, आशीष तिवारी इसके सह-निर्माता हैं।
कब रिलीज होगी 'शतक'?
तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने 'शतक' के एलान की जानकारी साझा की है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आशीष मल्ल ने संभाली है। एडा 360 डिग्री एलएलपी की प्रस्तुति फिल्म 'शतक' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'SHATAK' ANNOUNCED – A FILM ON THE 100-YEAR JOURNEY OF RSS... The Rashtriya Swayamsevak Sangh [#RSS] has completed 100 years, marking a significant milestone in its history.
A feature film titled #Shatak: Sangh Ke 100 Varsh has been officially announced... The film is produced… pic.twitter.com/EjBOTt92hn — taran adarsh (@taran_adarsh) January 10, 2026
संघ के सफर को किया जाएगा पेश
देश की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृति संरचना में अहम भूमिका निभाने वाले महत्वपूर्ण संगठन आरएसएस के सफर को फिल्म 'शतक' में दिखाया जाएगा। इसमें संघ की ऐतिहासिक यात्रा को पेश किया जाएगा। फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान के साथ-साथ एम एस गोलवलकर के नेतृत्व में हुए संगठनात्मक विस्तार और विकास को दिखाया जाएगा।