फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Arrived Los Angeles To Attend Golden Globe Award Shared beautiful Video

गोल्डन ग्लोब इवेंट में शामिल होने लास एंजिल्स पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने फैंस संग साझा की झलकियां

Sun, 11 Jan 2026 11:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:29 AM IST
सार

Priyanka Chopra Attend Golden Globe Award: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में शिरकत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी पहुंच चुकी हैं। देसी गर्ल ने इवेंट में शामिल होने से पहले कुछ झलकियां साझा की हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Arrived Los Angeles To Attend Golden Globe Award Shared beautiful Video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

आज रविवार यानी 11 जनवरी को लास एंजिल्स में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स होने वाले हैं। इस इवेंट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो रही हैं। इवेंट से पहले प्रियंका चोपड़ा ने लास एंजिल्स की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की है। इस अवॉर्ड फंक्शन में वह क्या करने वाली हैं, इस बारे में भी जानिए? 

विज्ञापन


साल के पहले इवेंट में शामिल हो रही हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए। जिसमें लिखा, ‘साल का पहला इवेंट।’ आगे उन्होंने फ्लाई से लास एंजिल्स की खूबसूरती तस्वीरें शेयर की हैं। नीचे बहुत ही प्यारा आईलैंड नजर आ रहा है। इस आईलैंड की खूबसूरती पर प्रियंका चोपड़ा भी फिदा नजर आईं। 

विज्ञापन

अवॉर्ड फंक्शन में क्या होगा प्रियंका का रोल?
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स, एक्टर जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। प्रियंका लंबे समय बाद इस इस अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही हैं। प्रेजेंटर्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड के कई और बड़े नाम भी शामिल हैं। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 11 जनवरी को लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित होंगे। कॉमेडियन निक्की ग्लेजर एक बार फिर इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘मुझसे शादी करोगी…’ गाने पर थिरके निक जोनस, देसी गर्ल के लिए दिखाया प्यार; यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन


भारत में कब देख पाएंगे अवॉर्ड फंक्शन?
भारत में सोमवार 12 जनवरी को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड शुरू होंगे। अमेरिका में इसे सीबीएस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। गोल्डन ग्लोब्स फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक हैं।

अगले साल किस भारतीय फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे। 'वाराणसी' फिल्म साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed