सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal thakur revealed film offers hard for her and how she asked role to aditya dhar

जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Feb 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Mrunal Thakur About Film Industry: हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने काम से जुड़े अपने प्रयासों के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर से उनकी मुलाकात कैसी थी। 

Mrunal thakur revealed film offers hard for her and how she asked role to aditya dhar
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram @mrunal thakur
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' जल्द रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया में 15 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब उन्होंने अपने इंडस्ट्री में इस सफर के बारे में कई बातें शेयर कीं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवार के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। जानें क्या बोलीं मृणाल ?
Trending Videos


मृणाल ने खुद मांगा था डायरेक्टर से रोल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा, 'मैंने डायरेक्टर रवि उदयवार का काम उनकी फिल्म 'मॉम' में देखा था। तब से ही मेरा उनके साथ काम करने का मन था। मैंने उनसे कहा मैं अपके साथ काम करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके फौरन बाद ही मैंने पूछा तो हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं सर? मैं अपने करियर की शुरुआत से ही काफी बेबाक रहीं हूं। मेरा यह मानना रहा है कि आज में जिस मुकाम पर हूं वह सिर्फ अपने साहस की वजह से।'

Mrunal thakur revealed film offers hard for her and how she asked role to aditya dhar
मृणाल ठाकुर और आदित्य धर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इससे पहले आदित्य से मांग चुकी हैं काम
आगे इस इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, 'ये पहली बार नहीं है जब मैंने खुद किसी डायरेक्टर के काम से प्रभावित होकर साथ काम करने की मांग की हो, इससे पहले भी मैंने 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर से भी फिल्म के लिए बात की थी।'

'मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते' 
मृणाल ने कहा, 'मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते। मुझे इसके लिए पीछे भागना पड़ता है। कोशिश करनी पड़ती है कि मेरा चेहरा निर्देशकों को याद रहे। उनसे (निर्देशकों से) कहना पड़ता है कि सर मैं हूं इसी इंडस्ट्री में। मुझे किसी दिन कास्ट कर लेना।
मुझे आज भी याद है जिस दिन मैं निर्देशक आदित्य धर के पास गई थी। तब मुझे ठीक तरह ये यह भी नहीं पता था कि काम कैसे मांगते हैं ?'

आगे मृणाल ने कहा कि काम के लेकर उनका  हमेशा एक सजग नजरिया होता है। जिसका काम उन्हें प्रभावित करता हैं वो खुल कर उनकी तारीफ करती हैं और साथ काम करने की इच्छा जाहिर करतीं हैं।

Mrunal thakur revealed film offers hard for her and how she asked role to aditya dhar
दो दीवाने सहर में - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
मुणाल की अगली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में' है। यह 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मृणाल के अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed