बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। इनमें एक ओर जहां शाहिद कपूर की एक्शन-लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ शामिल है। वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसके अलावा ‘वध 2’ और ‘मर्दानी 3’ भी अभी तक सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं। जानते हैं सोमवार को कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हाल?
{"_id":"6993d2bf982bbb34b001baeb","slug":"box-office-collection-o-romeo-tu-yaa-main-mardaani-3-and-vadh-2-earnings-on-monday-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ के लिए कैसा बीता सोमवार का दिन? ‘तू या मैं’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ के लिए कैसा बीता सोमवार का दिन? ‘तू या मैं’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:03 AM IST
सार
Box Office Reports: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ बाकी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है। जानते हैं सोमवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का कलेक्शन…
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
ओ रोमियो
- शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 8.5 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
- जबकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर गिरावट देखी गई और ये सिर्फ 9 करोड़ रुपए ही रह गया।
- अब सोमवार को भी फिल्म की कमाई फिर नीचे आई है और ‘ओ रोमियो’ महज 4.75 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
- इस तरह से शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 34.90 करोड़ रुपए ही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'तू या मैं'
- फोटो : X
तू या मैं
- शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है।
- फिल्म ने सिर्फ 60 लाख रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी।
- इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त आई और कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपए हो गया।
- लेकिन रविवार को फिर कलेक्शन नीचे आया और कमाई सिर्फ 80 लाख रुपए ही रह गई।
- अब चौथे दिन सोमवार को भी फिल्म 43 लाख रुपए ही जुटा पाई।
- इस तरह से चार दिनों में ‘तू या मैं’ का कुल कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपए हो पाया है।
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
मर्दानी 3
- रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है।
- हालांकि, अब 18वें दिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया है।
- फिल्म ने सोमवार को 18वें दिन सिर्फ 50 लाख रुपए की कमाई की है।
- इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 44.75 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
- इससे पहले ‘मर्दानी 3’ ने अपने पहले हफ्ते में 26.30 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 14.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
वध 2
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra
वध 2
- संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस-थ्रिलर ‘वध 2’ क्रिटिक्स से तारीफ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
- फिल्म ने 11वें दिन सोमवार को सिर्फ 2 लाख रुपए हासिल किए।
- इस तरह से 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 3.69 करोड़ रुपए ही हो पाया है।