बेटे की जिंदगी का पहला शो नहीं देख पाए अक्षय कुमार के माता-पिता, गार्ड ने किया था ऐसा सलूक
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने प्रसिद्ध होने के बाद अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस पंजाब में की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके माता-पिता को हॉल के अंदर जाने तक नहीं मिला था। जानें क्या रही वजह?
विस्तार
अक्षय कुमार 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों के बाद रातोंरात मशहूर हो गए। इसी दौरान उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया और अपने माता-पिता को इसे लाइव देखने के लिए बुलाया। हालांकि, वह अपने बेटे का पहला लाइव परफॉर्मेंस नहीं देख पाए थे। जिसकी वजह से अक्षय को काफी शर्मिंदा होना पड़ा था।
अक्षय का पहला स्टेज शो
अक्षय कुमार ने अपने रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के एक एपिसोड में पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि यह बात तब की है जब अक्षय ने 'मोहरा' फिल्म के आसपास पंजाब में अपना पहला बड़ा स्टेज परफॉर्मेंस किया था। उन्होंने अपने माता-पिता को शो देखने के लिए बुलाया। पहले उन्होंने कहा कि शो पीछे बैठकर देख लो, लेकिन माता-पिता ने आगे बैठकर देखने की जिद की। तब अक्षय ने उन्हें टिकट तो दिला दी थी। लेकिन इसके बावजूद वह शो नहीं देख पाए।
क्यों बेटे की पहली स्टेज परफॉर्मेंस नहीं देख पाए अक्षय के माता-पिता?
पंजाब में उस समय 'पहले आओ, पहले सर्विस' का नियम था। जब अक्षय के माता-पिता वहां पर पहुंचे, तो हॉल पूरी तरह भर चुका था। गार्ड ने टिकट देखकर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जब उनके पिता ने गार्ड को बताया कि अंदर परफॉर्म करने वाला उनका बेटा है, तो गार्ड को लगा कि वे नशे में हैं। इस वजह से वे अंदर नहीं जा सके और घर वापस चले गए। अक्षय उस समय स्टेज पर नाच रहे थे, लेकिन उन्हें कहीं नहीं देख पा रहे थे। मोबाइल फोन भी नहीं थे उस समय, इसलिए वे संपर्क भी नहीं कर पाए। अक्षय को यह बहुत शर्मिंदगी हुई।
अक्षय ने अपने पिता हरि ओम भाटिया की याद में अपना प्रोडक्शन हाउस हरि ओम एंटरटेनमेंट नाम रखा। उनके पिता 2000 में प्रोस्टेट कैंसर से गुजर गए। अक्षय ने उनकी स्मृति में पुलिसकर्मियों के लिए हरि ओम कैंसर शेल्टर भी शुरू किया।
उनकी मां अरुणा भाटिया 2021 में उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण चल बसीं।
यह भी पढ़ें: किस शख्स से मिलती है अभिषेक बच्चन को प्रेरणा? पिता अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या को लेकर कही यह खास बात