सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Shooting interrupted Know Why BMC Wants To Blacklist Aditya Dhar Production House

मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर- द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

BMC Action On Aditya Dhar Production House: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले मुश्किलों में पड़ गई है। आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को अब बीएमसी बैन करने की प्लानिंग कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला…

Dhurandhar The Revenge Shooting interrupted Know Why BMC Wants To Blacklist Aditya Dhar Production House
धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले ही निर्देशक आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज मुश्किलों में घिर गया है। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की प्लानिंग कर रही है। इसके बाद उन्हें मुंबई में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगने से रोक लगा दी है।

Trending Videos

मुंबई में अब नहीं कर सकेंगे शूटिंग
अमर उजाला के पास मौजूद मामले की एफआईआर कॉपी के मुताबिक, आदित्य धर के प्रोडक्शन बैनर बी62 स्टूडियोज को 'धुरंधर: द रिवेंज' की शूटिंग के लिए मुंबई में अनुमति मांगने से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई बीएमसी द्वारा फिल्म के सेट पर सुरक्षा नियमों और शर्तों के बार-बार उल्लंघन की आशंका जताने के बाद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप नगर आयुक्त (डीएमसी) जोन I ने बी62 स्टूडियो और इसके दो अन्य आवेदकों को महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड (बीएमसी) के साथ फिल्मिंग की अनुमति के लिए आवेदन करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के लिए नगर निगम द्वारा मांगी गई अनुमति को मंजूरी दे दी है।

जल्द जारी होगा प्रोडक्शन हाउस को नोटिस
बीएमसी के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘मंजूरी मिलने के बाद, तीनों आवेदक - कोमल पोखरियाल, नासिर खान और बी62 प्रोडक्शन हाउस, अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम की वेबसाइट पर शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। मंगलवार को हम इन तीनों आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी देते हुए नोटिस जारी करेंगे। नोटिस की एक कॉपी महाराष्ट्र फिल्म सेल और बीएमसी के बिजनेस सेल प्रमुख के साथ भी साझा की जाएगी।’


नगर निगम ने एक इमारत की छत पर फिल्मांकन और आवश्यक अनुमति के बिना दो जनरेटर वैन चलाने के आरोपों का हवाला देते हुए 1 लाख रुपये के आर्थिक जुर्माने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा अधिकारियों ने पहले जमा की गई 25,000 रुपये की राशि को जब्त करने की भी सिफारिश की है। यह घटनाक्रम ए वार्ड में फिल्म सेटों पर नियमों के लगातार उल्लंघन के बाद सामने आया है, जहां अधिकारियों ने पहली बार 7 और 8 फरवरी को उल्लंघन की सूचना दी थी।

Dhurandhar The Revenge Shooting interrupted Know Why BMC Wants To Blacklist Aditya Dhar Production House
'धुरंधर द रिवेंज' का पोस्टर आया सामने - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पुलिस के नियमों का किया उल्लंघन
अधिकारियों के अनुसार, फिल्म सेट ने पुलिस विभाग के नियमों और शर्तों का पूरी तरह से उल्लंघन किया। इसमें पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग पर प्रतिबंध था। घटना के बाद अधिकारियों ने जमा राशि जब्त कर ली और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी जारी की। इसके बावजूद कोमल पोखरियाल के नाम से एक अन्य आवेदन दायर किया गया, जिसमें 13 और 14 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी गई थी।

अधिकारियों द्वारा पहले की गई उल्लंघनों की सूचना के मद्देनजर इस अनुरोध को पहले कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद एक संशोधित याचिका प्रस्तुत की गई, जिसमें इस बार 14 फरवरी को रात 12:30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच देर रात शूटिंग के लिए अनुमति मांगी गई थी।

1 लाख रुपए जुर्माने की मांग
अधिकारियों ने आगे बताया कि आवेदक ने अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिसके बाद सशर्त अनुमति दी गई थी। अनुमति के साथ कुछ शर्तें भी थीं, जिनमें फोर्ट हेरिटेज परिसर में अस्थायी संरचनाएं स्थापित करने के लिए मुंबई हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना शामिल था।

हालांकि, एक सीनियर ऑफिसर ने खुलासा किया कि 14 फरवरी को लगभग 12.45 बजे, शूटिंग के दौरान मशालों के इस्तेमाल की शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारी ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उस समय शूटिंग के दौरान जलाई गई पांच मशालें जब्त कीं।

उप नगर आयुक्त को लिखे पत्र में ए वार्ड कार्यालय ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने, सुरक्षा जमा राशि जब्त करने और आवेदक और प्रोडक्शन हाउस दोनों को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने के लिए अंतिम मंजूरी मांगी है।

19 मार्च को रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
'धुरंधर: द रिवेंज' की बात करें तो यह आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म है, जो पिछले साल आई 'धुरंधर' का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed