Raj Kundra Case: मुंबई पुलिस ने सागरिका सुमन और आर्म्स प्राइवेट मीडिया लिमिटेड के डायरेक्टर को भेजा समन
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन और आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा को समन भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉडल और एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन (Sagarika Shona Suman) और आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा (Saurabh Kushwaha) को भी समन भेजा है।
सौरभ से बुधवार को ही पूछताछ होनी है। पुलिस को संदेह है कि सौरभ और उनकी कंपनी पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के काम में शामिल है। पुलिस की कोशिश यही है कि इस मामले में अधिक से अधिक सबूत इकट्ठा हो जाएं जिससे की इस पूरे धंधे से पर्दा फाश किया जा सके और दोशियों को सजा भी दी जाए।
Property Cell of Mumbai Crime Branch has summoned the director of Armsprime Media Private Limited Saurabh Kushwaha for questioning today, in connection with the pornography case.
— ANI (@ANI) August 4, 2021
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मॉडल और एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। सागरिका का नाम उन लोगों में है जिन्होंने सबसे पहले यह कहा था कि राज कुंद्रा ही लंदन की कंपनी केनरिन के असली मालिक हैं, जो 'हॉटशॉट्स' ऐप का स्वामित्व रखती है। सागरिका के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें समन भेजा है और वह सभी निर्देशों का पालन और पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगी।
बीते दिनों सागरिका ने ही खुलासा किया था कि राज कुंद्रा ने उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की थी। सागरिका ने कहा था कि 'लोग मुझे धमकी दे रहे है और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मेरी वजह से उनका बिजनेस खराब हो गया है। वो लोग कह रहे हैं कि तुम लोग पोर्न फिल्में देखते हो इसलिए पोर्न फिल्में बनाई जाती हैं'।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पहले उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया, बाद में उसे बढ़ाकर 14 दिनों तक कर दिया गया। राज कुंद्रा के वकीलों ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर सात अगस्त को सुनवाई होनी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस एक बार फिर जमानत याचिका का विरोध करने की तैयारी में है।