फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards

परिंदा जो क्रांतिवीर बना: नाना की वो 10 फिल्में जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद, पद्मश्री समेत यह अवॉर्ड मिले

Thu, 08 Oct 2026 01:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Oct 2026 01:32 PM IST
सार

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर उनके फैंस गमगीन हैं। इस मौके पर वह उनके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में हम अभिनेता के मशहूर किरदारों, फिल्मों और उन्हें मिले पुरस्कारों के बारे में बता रहे हैं।
 

विज्ञापन
Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाना पाटेकर का आज गुरुवार को सुबह निधन हो गया। मुंबई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया है। इस मौके पर आइए नाना पाटेकर के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं। इसके अलावा नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म और उनकी 10 सबसे मशूहर फिल्मों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन


Trending Videos

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर
कई दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर आज अपने फैंस को अलविदा कह गए। अभिनेता ने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने साल 1978 में फिल्म 'गमन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने 'आज की आवाज', 'परिंदा' और 'एंगर' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें शुरुआत में सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'अग्नि साक्षी' से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी फिल्मों में भी किया काम
लगभग पांच दशक लंबे अपने करियर में नाना पाटेकर ने कई तरह के रोल किए। वह सबसे कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर थे। उन्होंने फिल्मों में खलनायक, विद्रोही, कॉमेडी और गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने मराठी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मराठी में उनकी मशहूर फिल्में 'सिन्हासन', 'पक पक पकाक' और 'नटसम्राट' शामिल हैं।
विज्ञापन

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
परिंदा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां पढ़ें नाना पाटेकर की 10 मशहूर फिल्मों के बारे में।

परिंदा- 1989
नाना पाटेकर फिल्म 'परिंदा' उनकी सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने अन्ना नाम के एक खतरनाक और सनकील्ड डॉन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
तिरंगा- 1993
अभिनेता ने इसमें इंस्पेक्टर शिवाजीराव वाघले का किरदार निभाया था। यह किरदार बेहद दमदार और कड़क पुलिस अधिकारी का था। इसमें राज कुमार और ममता कुलकर्णी भी थे।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
क्रांतिवीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रांतिवीर- 1994
नाना पाटेकर को 'क्रांतिवीर' में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसमें उन्होंने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया है। वह समाज में फैली भ्रष्ट व्यवस्था, सांप्रदायिक नफरत और राजनीतिक ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
अग्नि साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि साक्षी- 1996
इस फिल्म में अभिनेता ने विश्वनाथ का किदार निभाया था। इसमें उन्होंने एक सनकी और हिंसक पति की भूमिका निभाई थी। इसमें मनीषा कोइराल और जैकी श्रॉफ थे। फिल्म में शानदार अभिनय करने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
अब तक छप्पन - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक छप्पन- 2004
इस फिल्म में अभिनेता ने मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्क्वाड के अनुभवी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर साधु आगाशे का किरदार निभाया था। यह किरदार मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक से प्रेरित था।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया
अपहरण- 2005
नाना पाटेकर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'अपहरण' भी शामिल है। इसमें उन्होंने तब्रेज आलम का किरदार निभाया था। बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता ने एक शक्तिशाली और भ्रष्ट नेता के रूप में नजर आए थे।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम- 2007
कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में नाना पाटेकर ने उदय शंकर शेट्टी का किरदार निभाया था। इसमें वह एक खूंखार लेकिन मजाकिया अंडरवर्ल्ड डॉन बने थे। इसमें अक्षय कुमार, कट्रीना कैफ और परेश रावल भी थे।

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
राजनीति - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति- 2010
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजनीति' में नाना पाटेकर ने बृज गोपाल का किरदार निभाया था। वह मुख्य राजनीतिक परिवार के मार्गदर्शक और सलाहकार की भूमिका में थे। इसमें कटरीना कैफ, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी थे।
 

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
नटसम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
नटसम्राट- 2016
मराठी फिल्म 'नटसम्राट' में नाना पाटेकर ने गणपतराव 'अप्पा' बेलवलकर का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो कभी मशहूर नायक था। मगर बुढ़ापे में उन्हें परिवार की उपेक्षा और अकेलेपन का सामना करना पड़ता है। 

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
वनवास - फोटो : सोशल मीडिया
वनवास- 2024
इस फिल्म में नाना पाटेकर ने दीपक त्यागी (प्रताप सिंघाना) नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था। यह किरदार भूलने की बीमारी से ग्रस्त होता है। 

Nana patekar death his iconic role and his 10 films he got many awards
ओ रोमियो टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कौन सी थी?
  • नाना पाटकर की आखिरी फिल्म 'ओ रोमियो' थी।
  • अभिनेता ने इसमें डीएसपी इस्माइल खान का किरदार निभाया था।
  • उनका यह किरदार सख्त और तेजतर्रार पुलिस/इंटेलिजेंस अधिकारी का था।
  • इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल थीं।
  • 150 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 123.10 करोड़ रुपये कमा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed