हिंदी-साउथ के बाद अब पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों का सिनेमाप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब एक्टर हिंदी नहीं बल्कि पंजाबी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। जानिए किस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे नवाज…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने वर्सेटैलिटी से अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन अब नवाजुद्दीन बॉलीवुड से इतर पंजाबी इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वह पंजाबी भाषा की एक फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनम बाजवा के प्रमुख रूप में नजर आने की संभावना है।
गिप्पी ग्रेवाल करेंगे नवाज की फिल्म का सपोर्ट?
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को गिप्पी ग्रेवाल का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, नवाज़ुद्दीन का रीजनल सिनेमा में यह पहला कदम नहीं है। वह पहले तेलुगु फिल्म 'सैंधव' और तमिल फिल्म 'पेट्टा' का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें उन्होंने रजनीकांत के साथ विलेन का रोल निभाया था।
इसके बाद 'तुम्बाड 2' आने वाली है, जो 2018 की ओरिजिनल फिल्म का सीक्वल है। रिपोर्ट की मानें तो अब नवाज जल्द ही पंजाबी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
सोनम बाजवा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2013 में पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'सरदारजी 2', 'सुपर सिंह' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
बाद में उन्हें 'हाउसफुल 5', 'बागी 4', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'बॉर्डर 2' जैसे हिंदी प्रोजेक्ट्स भी मिले। नवाज़ुद्दीन को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ में देखा गया था।