सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Mirzapur The Movie Teaser Released Know Its Release Date

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर रिलीज, दिखा मुन्ना-गुड्डू का भौकाल; रवि किशन ने दिया सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 25 Jun 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur The Movie Teaser: आज पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 
 

Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Mirzapur The Movie Teaser Released Know Its Release Date
मिर्जापुर द मूवी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर जारी कर दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 

कैसा है फिल्म का टीजर? 
मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नए किरदारों की एंट्री
फिल्म में नए किरदारों की एंट्री हुई है। फिल्म में पंचायत फेम जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है। दोनों टीजर में काफी अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देखकर लगता है कि दोनों का रोल काफी अहम होने वाला है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जितेंद्र बबलू पंडित के किरदार में नजर आ सकते हैं, क्योंकि टीजर में विक्रांत कहीं नजर नहीं आए हैं। इसके अलावा फिल्म की ऑरिजिनल स्टार कास्ट नजर आने वाली है। 
विज्ञापन


टीजर के खास डायलॉग
टीजर में दमदार एक्शन सीन्स के अलावा शानदार डायलॉग भी सुनाई दिए हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं - 

पंकज त्रिपाठी- 'काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती है।'
जितेंद्र कुमार- 'हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है।'
रवि किशन- 'हम कब बोले कि नमक खाने में डालना है।' (रवि किशन अपने साथी से बोलते हैं कि नमक ले आओ। तो उनका साथी कहता है कि नमक तो ठीक है भैया। इसपर रवि ये डायलॉग कहते हैं और इस सीन में वे एक लहूलुहान शख्स पर नमक डाल देते हैं।)
पंकज त्रिपाठी- 'सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किसपर करेंगे।'  
शीबा चड्ढा- 'जानते हो ना किसकी मम्मी हैं हम।' 

यहां देखिए टीजर- 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

फिल्म की स्टारकास्ट 
इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के आइकॉनिक किरदार फिर से देखने को मिलेंगे। कलीन भैया, गुड्डू पंडित और साथ ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदार मुन्ना भैया दिव्येंदु की वापसी भी होगी।

फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास शामिल हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- सुपर मॉडल जीजी हदीद की मांं योलान्डा ने 62 साल की उम्र में की सगाई, चौंक गए फैंस; जानिए कौन है मंगेतर?

Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Mirzapur The Movie Teaser Released Know Its Release Date
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी फिल्म? 
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed