सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On Samvidhaan Hatya Diwas Kangana Ranaut Reflects On Emergency Shares BTS Video From Her Film Emergency

‘इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला था’, 'संविधान हत्या दिवस' पर कंगना ने किया पोस्ट; साझा किया बीटीएस वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने संविधान हत्या दिवस के मौके पर एक पोस्ट साझा किया है। जानिए इसके साथ ही उन्होंने क्या कुछ कहा..

On Samvidhaan Hatya Diwas Kangana Ranaut Reflects On Emergency Shares BTS Video From Her Film Emergency
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार

25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। जिसे भारत के इतिहास का एक काला दिन माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज यानी 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भारत के इतिहास में 'इमरजेंसी' (आपातकाल) के दौर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से एक बीटीएस वीडियो भी साझा किया।

काले दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि
इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और देश के सबसे विवादित राजनीतिक दौर में आई चुनौतियों को याद करने की अहमियत पर जोर दिया गया। अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की मेकिंग का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे काले दौर इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला था। इसमें नागरिक आजादी को सस्पेंड कर दिया गया, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई, नेताओं, पत्रकारों और समाज सेवकों को गिरफ्तार किया गया और उन संस्थाओं पर हमला किया गया जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं। मैंने इस विषय पर एक फिल्म डायरेक्ट की, उसमें एक्टिंग की और उसे प्रोड्यूस भी किया। एक फिल्ममेकर के तौर पर यह एक शानदार अनुभव था।’
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


On Samvidhaan Hatya Diwas Kangana Ranaut Reflects On Emergency Shares BTS Video From Her Film Emergency
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी कंगना की ‘इमरजेंसी’
इसके साथ ही कंगना ने ‘इमरजेंसी’ फिल्म की एक क्लिप भी साझा की। इसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार कंगना के निर्देशन की तारीफ कर रहे हैं।

कंगना रनौत द्वारा निर्देशित, निर्मिति और स्टारर ‘इमरजेंसी’ पिछले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप रही थी। फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed