Mirzapur: ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में सचिव जी को देखकर चौंके यूजर्स, बोले- ‘सिर्फ फिल्म नहीं मुन्ना की वापसी है’
Mirzapur The Movie Teaser Reaction: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए फैंस को कैसा लगा टीजर और कैसा है उनका रिएक्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस ने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं।
टीजर के बारे में
टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में नए किरदारों की एंट्री हुई है।
फिल्म में ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है। दोनों टीजर में काफी अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देखकर लगता है कि दोनों का रोल काफी अहम होने वाला है।
टीजर पर फैंस का रिएक्शन
अब टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कई यूजर्स ने कमेंट कर टीजर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अब 4 सितंबर का इंतजार नहीं हो रहा।’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘मिर्जापुर का एक नियम है- लॉयल रहना पड़ेगा।’
वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘बबलू पंडित के किरदार में जीतू परफेक्ट कॉम्बो है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘विक्रांत की याद आएगी।’ इसके अलावा जहां एक तरफ कई यूजर्स मुन्ना भैया को देखकर खुश हुए, तो वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल पूछा- ‘मुन्ना भैया जिंदा कैसे हो गए?’
रवि किशन को देखकर यूजर्स ने कहा- ‘रवि किशन आउट ऑफ सिलेबस आ गए।’ कई यूजर्स ने मिर्जापुर के स्टिकर्स और जीआइएफ शेयर कर एक्साइटमेंट जाहिर की है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म ‘दीवाना’ के 34 साल पूरे; जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।