Chauhaan: 57 की उम्र में फिर एक्शन करेंगे अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘चौहान’ का टीजर; दिखेगी कश्मीर की कहानी
Ajay Devgn In & As Chauhaan: अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म ‘चौहान’ की घोषणा की है। जानिए अनाउंसमेंट वीडियो में क्या है खास और कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन ने अपने पिता व एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘चौहान’ की घोषणा की है। इसके साथ ही मेकर्स ने ‘चौहान’ की पहली झलक भी साझा की है, जिसमें अजय देवगन 57 साल की उम्र में एक बार फिर फुल ऑन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और चौहान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर के पत्थरबाजों पर आधारित है। कैसे एक वक्त वहां पर युवाओं को बहकाया जा रहा था और उनके हाथों में पत्थर थमाए जा रहे थे।
टीजर में क्या है?
इस 2 मिनट 24 सेकंड के टीजर की शुरुआत 2018 के कश्मीर के पुलवामा से होती है। जहां पत्थरबाज सेना पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और सेना उनका मुकाबला कर रही है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे कश्मीर में युवा लड़कों को पत्थरबाज बनाया जा रहा है और उन्हें बहकाया जाता है।
इसके साथ ही टीजर में कुछ आंकड़े बताए जाते हैं, जिनमें जिक्र किया जाता है कि कैसे पिछले 75 साल से सरकार इन पत्थरबाजों से निपटने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। कभी आंसू गैस के गोले, कभी पानी की बौछार तो कभी और प्रयास, लेकिन पत्थरबाजों पर काबू नहीं पाया जा सका।
कश्मीर में अपनी ही सेना पर वहां के लोग पत्थरबाजी करते रहे, जिसमें कई सैनिक घायल भी हुए तो कुछ की जानें भी चली गईं। टीजर के अंत में एंट्री होती है अजय देवगन की, जो चेहरे पर एक डरावना मास्क लगाए नजर आते हैं। वो फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे और उनके किरदार का नाम चौहान है।
1 अक्तूबर 2027 को रिलीज होगी फिल्म
‘चौहान’ को जीयो स्टूडियो और आनंद एल रॉय के कलर येलो प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। साथ ही हिमांशु शर्मा भी फिल्म के प्रोड्यूसर में शामिल हैं। फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है नीरज यादव ने। ‘चौहान’ में 57 साल के अजय देवगन एक बार फिर फुल ऑन एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘चौहान’ अगले साल यानी 2027 में 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।