सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani Confirms Munna Bhai 3 Is NOT SHELVED Says Needs To Match Standard Of What We Already Have

राजकुमार हिरानी ने बताया अब तक क्यों नहीं बन पाई ‘मुन्ना भाई 3’? बोले- सिर्फ कमर्शियल सक्सेस जरूरी नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajkumar Hirani On Munna Bhai 3: ‘मुन्ना भाई 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया आखिर क्यों फिल्म में हो रही देरी और क्या है असल समस्या…

Rajkumar Hirani Confirms Munna Bhai 3 Is NOT SHELVED Says Needs To Match Standard Of What We Already Have
मुन्ना भाई 3 पर बोले राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लगभग दो दशकों से फैंस राजकुमार हिरानी की संजय दत्त स्टारर 'मुन्ना भाई 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ साल में 'मुन्ना भाई 3' के भविष्य को लेकर कई बार अटकलें लगाई जाती रही हैं। लेकिन फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने अब साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट अभी भी जिंदा है और इस पर काम चल रहा है।

इंटरवल के आगे की स्टोरी की तलाश
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अपने आने वाले स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट 'प्रीतम एंड पेड्रो' के प्रमोशन के दौरान राजकुमार हिरानी ने ये स्पष्ट किया कि ‘मुन्ना भाई 3’ बंद नहीं हुई है। असल समस्या आइडिया की कमी नहीं है, बल्कि एक ऐसी बेहतरीन कहानी ढूंढ़ना है जो इस फ्रैंचाइजी की विरासत पर खरी उतर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार हिरानी ने माना कि मुन्ना और सर्किट के लिए नए एडवेंचर की कल्पना करना कभी मुश्किल नहीं रहा। उनके अनुसार, चुनौती एक ऐसी कहानी बनाना है जो शुरू से आखिर तक उतनी ही दिलचस्प बनी रहे।
विज्ञापन


देरी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप मुन्ना भाई को सिर्फ इंटरवल तक देखना चाहते हैं, तो मैं अभी पांच फिल्में बना सकता हूं। क्योंकि मेरे पास उस पॉइंट के आगे की कहानी नहीं है।

Rajkumar Hirani Confirms Munna Bhai 3 Is NOT SHELVED Says Needs To Match Standard Of What We Already Have
लगे रहो मुन्ना भाई - फोटो : सोशल मीडिया

पहली दो फिल्मों की क्वालिटी बनाए रखना चाहते हैं मेकर्स
यह जानते हुए भी कि तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उत्साह पैदा करेगा, राजकुमार हिरानी का कहना है कि सिर्फ कमर्शियल सफलता ही इस फ्रेंचाइजी में एक और फिल्म बनाने की वजह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मैं एक फिल्म बनाना चाहता हूं।

मेरी जगह कोई और होता तो शायद कहता, 'बस कोई भी स्क्रिप्ट लिख दो, इसे जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी और अच्छी कमाई होगी।' लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। हमने दो बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अगर मुझे सिर्फ पैसे की परवाह होती, तो अब तक मैंने इसके चार-पांच वर्जन बना लिए होते।

नई फिल्म का स्टैंडर्ड कम से कम हमारी पिछली फिल्मों जैसा तो होना ही चाहिए। यहीं पर मैं अटक जाता हूं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहली दो फिल्मों से बनी क्वालिटी को बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Rajkumar Hirani Confirms Munna Bhai 3 Is NOT SHELVED Says Needs To Match Standard Of What We Already Have
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2003 में आई 'मुन्ना भाई M.B.B.S.' के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2006 में फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' आई। दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स से तारीफ मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी ये दोनों ही फिल्में सफल साबित हुईं। हालांकि, पिछले लगभग दो दशक से अब फैंस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed