Priyanka Chopra: प्रियंका ने लिया अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का इंटरव्यू, कहा- पहली बार मर्दों के बराबर मिली फीस
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से खास बातचीत की। इस साक्षात्कार के दौरान समान वेतन को लेकर अभिनेत्री का दर्द भी छल्का। उन्होंने बताया कि उनके 22 साल के करियर में यह पहली बार है जब उन्हें मर्दों के बराबार फीस मिल रही है। Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट
इस खास अवसर के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। उन्होंने वाशिंगटन डीसी, विशेष रूप से व्हाइट हाउस की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीरों में वाशिंगटन स्मारक, व्हाइट हाउस और बेवरेज की झलक देखने को मिली। Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता
वहीं, प्रियंका का साथ देने उनके पति निक जोनस भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "डैडी बेटी एडवेंचर्स इन एनवाईसी।" Mani Ratnam Interview: ‘अमिताभ बच्चन एक किंवदंती है, मुझे अब भी उनके लायक एक कहानी की तलाश है’
बता दें कि प्रियंका ने भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले की भी सराहना की थी। दरअसल, हाल ही में अदालत ने अपने फैसले में वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना गर्भपात को वैध करार दिया था। न्यायालय ने कहा था कि एक महिला को तीसरे पक्ष से परामर्श किए बिना गर्भपात कराने के लिए "रिप्रोडक्टिव अटोनॉमी" होना चाहिए। फैसले के आने के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस कदम को प्रगतिशील बताया था। उन्होंने लिखा था, "चुनने का अधिकार। दुनिया भर में महिलाओं के लिए यह एकमात्र तरीका होना चाहिए।" Brahmastra Box Office Collection Day 22: लाखों में आई करोड़ों की फिल्म की कमाई, मारक नहीं रहा 'ब्रह्मास्त्र'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति से बोलीं प्रियंका चोपड़ा, हम दोनों भारत की बेटियां
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हुई पैनल चर्चा के दौरान दोनों को ‘भारत की बेटियां’ कहकर संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मेरे मूल देश भारत में महिलाएं सर्वोच्च पदों तक पहुंचती हैं। 1966 में इंदिरा गांधी हमारी प्रधानमंत्री बनीं तो हाल ही में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है कि अवसरों वाले देश के तौर पर मशहूर अमेरिका में यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।
इसके बाद उन्होंने अपने और कमला हैरिस के बीच समानताएं गिनाते हुए कहा, मुझे लगता है कि एक तरह से हम दोनों भारत की बेटियां हैं। आप भारतीय मां की अमेरिका में जन्मी गर्वित बेटी हैं तो मैं दो डॉक्टरों की भारत में जन्मी संतान हूं और हाल ही में अमेरिका में प्रवासित हुई हूं। मैं पूरे दिल से अमेरिकी स्वप्न में विश्वास करती हूं।
कमला हैरिस ने प्रजनन अधिकार का मुद्दा उठाया
डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएमसी) की ओर से वाशिंगटन डीसी में हुए वूमेन’स लीडरशिप फोरम के इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रजनन अधिकार, बंदूक हिंसा, वेतन असमानता और समान अवसरों पर बात की। उन्होंने आह्वान किया कि प्रजनन अधिकार के लिए लड़ना सभी डेमोक्रेट सीनेटरों के लिए जरूरी है। अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव के दौरान दो और डेमोक्रेट्स का चुना जाना जरूरी है। हमारे पास इस ओर कदम उठाने के लिए केवल 39 दिन हैं।