फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra mother reveals when actress and nick will reveal their daughter malti marie face

Priyanka Chopra: देसी गर्ल की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कब बेटी का चेहरा दिखाएंगी प्रियंका

Tue, 02 Aug 2022 10:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु ने खुलासा किया है कि आखिर कब अभिनेत्री अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाने वाली हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra mother reveals when actress and nick will reveal their daughter malti marie face
प्रियंका चोपड़ा अपनेी मां और बेटी के साथ - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का सिक्का जमा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना पारिवारिक जीवन बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक जोनस की जिंदगी में एक नन्ही परी आई है, जिसका नाम दोनों ने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा था। बेटी के जन्म की खबर साझा कर देसी गर्ल ने अपने फैंस को चौंका दिया था। जिस वक्त से प्रियंका ने अपने फैंस के साथ अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की है, तभी से वह उसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। लेकिन अभी तक अभिनेत्री ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। हालांकि, आखिरकार अब एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु ने हिंट दिया है कि अभिनेत्री आखिर कब अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाएंगी।   

विज्ञापन

ज्यादातर सेलेब्रिटीज की तरह ही प्रियंका और निक ने भी अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को दुनिया से दूर रखा हुआ है। कई बार दोनों बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, लेकिन हमेशा बेटी का चेहरा छिपा देते हैं। ऐसे में फैंस उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन उनकी चहेती अभिनेत्री अपनी नन्ही परी का चेहरा उन्हें दिखाएंगे। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू देते हुए   प्रियंका की मां डॉक्टर मधुमालती चोपड़ा ने हिंट दिया है कि कपल कब बेटी का चेहरा दिखाने वाले हैं। मधु ने खुलासा किया कि शायद प्रियंका और निक मालती के एक साल के होने पर उसका चेहरा सबको दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मधु ने अपनी नातिन के नामकरण को याद करते हुए बताया, 'मुझे नामकरण के दिन ही पता चला था कि दोनों ने मालती का नाम मेरे नाम पर रखा है। मैं यह सुनकर बहुत खुश हुई थी। हमारी संस्कृति में बच्चे के दादाजी नाम को बेबी के कान में फुसफुसाते हैं। निक के पापा ने यह परंपरा भी निभाई थी। प्रियंका और निक दोनों ही बच्चे का बहुत ध्यान रखने वाले माता-पिता हैं। मैं मालती मैरी को मसाज देती हूं तो निक उसे नहलाता है और उसके डायपर्स चेंज करता है।'

विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे 2022 पर अपनी बच्ची की पहली झलक शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी बेटी आखिरकार एनआइसीयू से 100 दिनों के बाद घर आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed