Priyanka Chopra: बेटी मालती संग फोटोज शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, सेलेब्स ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन वह अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका कई शानदार प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका एक क्यूट बेटी की मां हैं, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। कई स्टार कपल की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है लेकिन अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं।
बेटी संग प्रियंका चोपड़ा की फोटोज
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कमरे की बालकनी में बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रियंका की गोद में उनकी लाडली बेटी मालती भी हैं। यह तस्वीर पीछे से क्लिक की गई है, जिस वजह से इस तस्वीर में प्रियंका का आधा चेहरा दिख रहा है और नन्ही मालती की बैक दिख रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका सेल्फी ले रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें प्रियंका की बेटी मालती के साथ पहली ट्रिप की हैं।
View this post on Instagram
फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हमारी पहली ट्रिप।' प्रिंयका की उनकी नन्ही परी के साथ यह फोटोज फैंस से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर और अनुष्का शर्मा ने खूब सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं। वहीं, फराह खान ने लिखा, 'भगवान मालती और प्रियंका का भला करे।' इसके अलावा, फैंस भी अलग-अलग अंदाज में प्रियंका की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इन फोटोज को 16 लाख 71 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं और यह आंकड़ा ऐसे ही तेजी से बढ़ रहा है।