फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra to preity zinta and Kriti Kharbanda celebrate Karva Chauth shows mehandi

करवा चौथ 2026: प्रियंका के हाथ पिया के नाम की मेंहदी, प्रीति ने ढूंढा चांद; कृति ने बर्थडे पर मनाया त्योहार

Thu, 29 Oct 2026 02:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

  • Karva Chauth: आम लोगों के साथ सिनेमा जगत की हस्तियां करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा ने विदेश में करवा चौथ मनाया है।
  • इन सेलेब्स के अलावा भारत में कई सेलेब्स करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra to preity zinta and Kriti Kharbanda celebrate Karva Chauth shows mehandi
सेलेब्स की मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज देश और विदेश में करवा चौथ की धूम है। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। इस काम में फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं हैं। वह भी इस त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कई सेलेब्स ने अपने फैंस को बधाई दी है। कई सितारों ने अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन




प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ को मनाया है। उन्होंने इस अवसर पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने फैंस को अपनी मेहंदी दिखाई है और दुल्हन के जोड़े में एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने तस्वीर पर लिखा पिया के नाम की मेहंदी। करवा चौथ की शुभकामनाएं। एक और तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'मैं हर साल फिल्मी लगती हूं।'
विज्ञापन
Trending Videos

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या ऐसा सिर्फ मुझे लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।'
 

कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'करवा चौथ वाइब्स पूरी तरह छाई हुई हैं! मेहंदी, खाना-पीना, परिवार के साथ मस्ती और ढेर सारा प्यार! 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)




हिना खान
टीवी अभिनेत्री हिना खान ने करवा चौथ पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। पोस्ट के कैप्शन में हिना ने लिखा, 'करवाचौथ की बधाई। अगर मेरी मेहंदी पसंद आई तो मुझे टैग करो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)




महीप कपूर
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने करवा चौथ की झलक दिखाई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में मेरा करवा चौथ। ढेर सारी यादें। सभी खूबसूरत महिलाओं को करवाचौथ की बधाई।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed