फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Pornography Case Sherlyn Chopra reached Mumbai Crime Branch Office for questioning

Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचीं शर्लिन चोपड़ा, एडल्ट वीडियो मामले में होगी पूछताछ

Fri, 06 Aug 2021 01:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 06 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा है। 

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case Sherlyn Chopra reached Mumbai Crime Branch Office for questioning
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा था। इसी बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें शर्लिन क्राइम ब्रांच के ऑफिस के बाहर नजर आईं। अब शर्लिन से इस पूरे मामले में पूछताछ होनी है।

विज्ञापन

 


विज्ञापन


बता दें, शर्लिन चोपड़ा मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए थे। शर्लिन का कहना था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे, वह इसका विरोध कर रही थीं। उन्होंने राज से रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थी लेकिन जब वह नहीं माने तो वह उन्हें धक्का देने में कामयाब रहीं और वॉशरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पहले उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया, बाद में उसे बढ़ाकर 14 दिनों तक कर दिया गया। राज कुंद्रा के वकीलों ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर 10 अगस्त को सुनवाई होनी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस एक बार फिर जमानत याचिका का विरोध करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed