फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baba Ramdev sends Raksha Bandhan gift to Kangana Ranaut calls her sister

बाबा रामदेव ने कंगना को कहा- बहन तो अभिनेत्री बोलीं- भूल चूक माफ, रक्षाबंधन पर सुलझा जनरेशन गटर वाला विवाद

Fri, 28 Aug 2026 01:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

Kangana Ranaut And Ramdev: कंगना रनौत और रामदेव के बीच का मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है। योग गुरु ने इसकी पहल की है। उन्होंने रक्षबंधन पर उन्हें बहन बना लिया है।

विज्ञापन
Baba Ramdev sends Raksha Bandhan gift to Kangana Ranaut calls her sister
कंगना रनौत, बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच जनरेशन गटर वाली टिप्पणी को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे की आलोचना की। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वे रक्षाबंधन के मौके पर भाजपा सांसद कंगना रनौत को तोहफा और मिठाइयां भेज रहे हैं। साथ ही, उन्होंने समाज में नफरत और दुश्मनी खत्म करने की अपील की।
विज्ञापन

रामदेव का ये बयान रनौत के जनरेशन गटर वाले कमेंट पर हुए हालिया विवाद के बीच आया है। अभिनेत्री ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए यह बात कही थी। उनके इस बयान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और आम लोगों ने काफी आलोचना की थी। बाबा रामदेव ने भी रनौत के बयान पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

Baba Ramdev sends Raksha Bandhan gift to Kangana Ranaut calls her sister
बाबा रामदेव - फोटो : X
क्या बोले रामदेव?
पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा...
  • मैं अपनी बहन कंगना रनौत को डाक से यह तोहफा और मिठाइयां भेज रहा हूं। 
  • देश में किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए। 
  • एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। 
  • इसीलिए हमने सारी दुश्मनी पूरी तरह छोड़ दी है। 
  • किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। 
  • आज मैं कंगना को रक्षाबंधन की बधाई देने के लिए फोन भी करूंगा।

Baba Ramdev sends Raksha Bandhan gift to Kangana Ranaut calls her sister
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
रामदेव ने बताई रक्षाबंधन की अहमियत
बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में भी बात की और सामाजिक सद्भाव तथा जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव खत्म करने की अपील की।
उन्होंने कहा, 'द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को राखी बांधी थी और ब्राह्मणों ने क्षत्रियों को राखी बांधी थी। यह देश ज्ञान और वीरता का उपासक रहा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार का त्योहार है।'
 

कंगना ने रामदेव को बताया बड़ा भाई
वहीं इस मामले पर कंगना रनौत का बयान आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा 'त्योहार का दिन सब भूल चूक माफ करने के लिए होता है। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।'

क्या बोले थे रामदेव?
हाल ही में जब जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, तब कंगना रनौत ने उन्हें जनरेशन गटर कहकर संबोधित किया है। इस पर बाबा रामदेव ने कहा था ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।'
विज्ञापन

Baba Ramdev sends Raksha Bandhan gift to Kangana Ranaut calls her sister
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत ने रामदेव को दिया था जवाब
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव की टिप्पणी पर जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था 'बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो। लोग तो अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगाते हैं। कम से कम मुझे तो कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed