Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana removed from 800 US theatres why Ranbir Kapoor starrer film faces box office decline

रामायण: अमेरिका में कम होने लगा रणबीर की फिल्म का जादू? टिकट ब्रिकी में गिरावट के बाद इतनी स्क्रीन्स से हटी

Mon, 23 Nov 2026 10:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Nov 2026 10:36 AM IST
सार

  • 'रामायण' ने दुनिया भर में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 943.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • अमेरिका में यह फिल्म शुरुआत में 1400 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Ramayana removed from 800 US theatres why Ranbir Kapoor starrer film faces box office decline
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

भारत के बॉक्स ऑफिस पर जहां नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को फिर से बढ़त मिली है, वहीं अमेरिका में फिल्म के टिकटों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच खबर है कि फिल्म को मिलने वाली स्क्रीन्स की संख्या में भारी कमी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटने के बाद, इस बड़े बजट वाली फिल्म को लगभग 700 थिएटर्स से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' को कितनी स्क्रीन्स मिली?
कोलाइडर के मुताबिक अमेरिका में यह फिल्म शुरुआत में 1400 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि दूसरे हफ्ते में ही इसे 300 से ज्यादा स्क्रीन्स से हटा दिया गया। अब शुक्रवार से थिएटर्स की संख्या घटकर 681 रह जाने की उम्मीद है, जो कि शुरुआती रिलीज के मुकाबले 700 से ज्यादा थिएटर्स की कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana removed from 800 US theatres why Ranbir Kapoor starrer film faces box office decline
फिल्म 'रामायण' में यश - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्क्रीन्स में यह कमी तब आई है जब 'रामायण' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कमाई के साथ यह फिल्म 2023 की 'आरआरआर' और इस साल की हॉलीवुड फिल्मों जैसे 'सुपरगर्ल' और 'मोर्टल कॉम्बैट II' से आगे निकल गई है।
विज्ञापन

'रामायण' के सामने बॉक्स ऑफिस की चुनौती
फिल्म ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है लेकिन इसका प्रोडक्शन बजट 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि अपनी लागत वसूलने के लिए फिल्म को अभी और कमाई करनी होगी। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, इतने बड़े बजट वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए, अपने प्रोडक्शन बजट से लगभग दोगुनी कमाई करनी पड़ती है।

Ramayana removed from 800 US theatres why Ranbir Kapoor starrer film faces box office decline
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' का बजट
  • 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' दो भागों वाली फिल्म श्रृंखला का पहला हिस्सा है। 
  • फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार इन दोनों भागों का कुल बजट 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • दिवाली से ठीक पहले रिलीज होने के कारण इस फिल्म को त्योहारों वाले हफ्ते का फायदा मिला।
  • इसने दुनिया भर में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
  • फिल्म ने भारत में खबर लिखे जाने तक 943.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed