Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House

जोरावर सिंह: छह साल की टूटी शादी, खुद को बताया लूजर; कुशा कपिला के पूर्व पति का छलका दर्द

Mon, 23 Nov 2026 09:56 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

  • जोरावर और कुशा की शादी साल 2017 में हुई थी।
  • वहीं, साल 2023 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
  • अब हाल ही में जोरावर ने एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। 

विज्ञापन
Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर लोग अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल और कामयाबी की कहानियां साझा करते नजर आते हैं, लेकिन हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे सब कुछ ठीक हो, यह जरूरी नहीं। कई बार जिंदगी में मिलने वाली नाकामियां इंसान को अंदर तक तोड़ देती हैं और उसका खुद पर से भरोसा भी कम होने लगता है। कुछ ऐसा ही दर्द अब कंटेंट क्रिएटर जोरावर सिंह अहलूवालिया ने बयां किया है।
विज्ञापन


एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के उन मुश्किल दौरों के बारे में खुलकर बात की, जिनमें उन्होंने अपनी शादी, कॉरपोरेट नौकरी और घर तक खो दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इन सबका उनके आत्मविश्वास और खुद को देखने के नजरिए पर कितना असर पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला और जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले जोरावर सिंह?
जोरावर ने अपने वीडियो के साथ 'हेलो लूजर' कैप्शन लिखा। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर थे। इसकी वजह उनकी मानसिक सेहत थी, क्योंकि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान वह कुछ बिजनेस के अवसरों पर भी काम कर रहे थे, जिनमें कैमरे के सामने आने की जरूरत नहीं थी। इसलिए उन्होंने लो प्रोफाइल रहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया
डायरी में लिखी अपनी जिंदगी की कहानी
वीडियो में जोरावर ने अपनी डायरी का एक पन्ना पढ़ा, जिसमें उन्होंने खुद को लूजर बताते हुए पिछले कुछ वर्षों में हुए नुकसान के बारे में लिखा था। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि मैं एक लूजर हूं। पिछले कुछ वर्षों में मैंने वह सब कुछ खो दिया, जो मेरे लिए बेहद मायने रखता था। मैंने अपनी शादी को संभालने की क्षमता खो दी, अपनी कॉरपोरेट नौकरी खो दी और वह घर भी खो दिया, जिसे मैंने अपने लिए बनाया था।'

उन्होंने आगे बताया कि इन सबके साथ उन्होंने अपनी इज्जत, आत्मविश्वास और खुद के बारे में अच्छा महसूस करने की क्षमता भी खो दी। वह लगातार अपनी तुलना दूसरों से करते रहे, जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। इस दौरान उन्हें लगा कि उन्होंने अपना पुराना व्यक्तित्व भी खो दिया है।
विज्ञापन

Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया
रॉक बॉटम पर पहुंचने के बाद भी नहीं मानी हार
हालांकि, जोरावर की डायरी में सिर्फ दर्द और निराशा ही नहीं थी, बल्कि खुद को दोबारा संभालने की कोशिश भी नजर आई। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पर तरस खाना छोड़ दिया है और खुद को हार मानने से रोकने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'छह बार गिरो तो सातवीं बार उठो।'

जोरावर ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, 'जब मैं रॉक बॉटम पर पहुंचा, तो मैंने रॉक बॉटम को भी खो दिया।' उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान दिया और वजन भी कम किया। अब वह खुद को लूजर महसूस करने वाली भावना से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से चुभता था लूजर शब्द
जोरावर ने यह भी बताया कि लूजर शब्द उन्हें बचपन से परेशान करता रहा है। स्कूल के दिनों में जब लोग उन्हें इस नाम से बुलाते थे, तो उन्हें काफी बुरा लगता था। लेकिन अब वह इस शब्द को खुद अपनाकर अपनी कहानी दुनिया के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं इसे स्वीकार कर रहा हूं। मैं एक लूजर हूं, जिसने सब कुछ खो दिया। लेकिन इसके बावजूद मैं खुद पर भरोसा रखूंगा और लगातार कोशिश करता रहूंगा।'

बादशाह ने बढ़ाया हौसला
जोरावर के इस वीडियो पर कई सेलेब्स और दोस्तों ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। रैपर और सिंगर बादशाह ने भी उनके लिए एक लंबा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि भगवान की नेमतों को संभालने के लिए पहले इंसान के कंधों को मुश्किलों का बोझ उठाने के काबिल बनाया जाता है। बादशाह ने जोरावर को भरोसा दिलाया कि यह मुश्किल वक्त भी उन्हें मजबूत बनाएगा और एक दिन वह हीरे की तरह चमकेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस आयशा खान, कुशाल टंडन और नौहीद सायरसी समेत कई लोगों ने भी उनके वीडियो पर कमेंट कर उनका समर्थन किया।
 

Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Ahluwalia Spoke About Losing Marriage Corporate Job And House
कुशा कपिला - फोटो : इंस्टाग्राम
2017 में हुई थी कुशा कपिला से शादी
  • बता दें कि जोरावर ने एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला से साल 2017 में शादी की थी।
  • दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।
  • हालांकि, जून 2023 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed