पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films

Ranveer Singh Birthday: दिल्ली का बिट्टू आगे जाकर कैसे बना बॉलीवुड का 'धुरंधर', रणवीर के 10 यादगार किरदार

Mon, 06 Jul 2026 09:30 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Jul 2026 09:30 AM IST
सार

Ranveer Singh Bday special: बॉलीवुड के 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर सिंह का आज  41वां जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में एक चॉकलेटी बॉय के तौर पर एंट्री लेने वाले रणवीर देखते-देखते एक्टिंग की दुनिया के 'धुरंधर' बन गए। आज उनके जन्मदिन पर पढ़िए उनके यादगार किरदार और फिल्मों से जुड़े किस्से।

विज्ञापन
Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
रणवीर सिंह बर्थडे स्पेशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2010 में यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' रिलीज हुई तब दर्शक यह देखकर चौंक गए कि इतने बड़े बैनर ने एक आउटसाइडर पर दांव खेला है। भले ही फिल्म का बजट कम था पर इसकी लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थीं और उनके अपोजिट डेब्यू करने का वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि आज बॉलीवुड के धुरंधर बन चुके रणवीर सिंह थे।
विज्ञापन

आज रणवीर सिंह अपना 41वां जन्मदिन है। बीते 16 साल में इस अभिनेता ने बॉलीवुड को कई बड़ी हिट फिल्में और यादगार किरदार दिए। जहां पहली ही फिल्म यशराज जैसे बैनर के साथ मिली और सुपरहिट रही। वहीं अपनी हर फ्लॉप फिल्म को भी रणवीर ने एक सबक के तौर पर कबूल किया। यहां जानिए रणवीर के करियर की यादगार फिल्मों से जुड़े कुछ किस्से... 
विज्ञापन

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
बैंड बाजा बारात - फोटो : सोशल मीडिया
'बैंड बाजा बारात'
एक समय था जब यशराज बैनर के लिए काम करना हर अभिनेता का सपना होता था। मगर रणवीर को यशराज के साथ डेब्यू करने का मौका मिला। आदित्य चोपड़ा ने उनका एक ऑडिशन देखा और इतने इम्प्रेस हुए कि सीधा लीड रोल ऑफर कर दिया। 
फिल्म में रणवीर ने बिट्टू शर्मा नाम का किरदार निभाया, जो दिल्ली का एक कॉलेज स्टूडेंट है और बिजनेस करना चाहता है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में थीं।

फिल्म की खास बातें
  • रणवीर सिंह को कास्ट करने के पहले फिल्म के लिए रणबीर कपूर का चुनाव किया गया था।
  • मनीष शर्मा ने भी बतौर निर्देशक इस फिल्म से डेब्यू किया था।
  • अपने किरदार की तैयारी के लिए कई दिनों तक दिल्ली यूनिवर्सिटी में रहे थे।
  • फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 96 करोड़ कमाए थे।

 

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
लेडीज वर्सेस रिकी बहल - फोटो : सोशल मीडिया
'लेडीज वर्सेस रिकी बहल'
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' रणवीर सिंह की यशराज बैनर के साथ दूसरी फिल्म थी। फिल्म की कास्ट में अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, अदिति शर्मा, दीपान्निता शर्मा शामिल थी। फिल्म में एक्टर ने रिकी बहल का किरदार निभाया है जो लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर उन्हें ठगता है।

फिल्म की खास बातें
  • 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' हॉलीवुड फिल्म 'जॉन टकर मस्ट डाई' से प्रेरित थी।
  • यह रणवीर और अनुष्का की साथ में दूसरी हिट फिल्म थी। 
  • खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म के रिलीज होने के बाद इस तरह की ठगी के कई मामले सामने आए।
विज्ञापन

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
रामलीला - फोटो : सोशल मीडिया
'गोलियों की रासलीला रामलीला'
2013  में रिलीज हुई फिल्म 'रामलीला' ने रणवीर सिंह की जिंदगी बदल कर रख दी। एक्टर मे खुद स्वीकार किया कि फिल्म ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही बदल कर रख दी। रणवीर की लाइफ में एंट्री ली दीपिका पादुकोण ने, जिसके बाद एक्टर की दुनिया पलट गई। फिल्म में रणवीर ने 'राम' का किरदार निभाया था। यह पहली बार था जब उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ काम किया था।

 फिल्म की खास बातें
  • इसी फिल्म के सेट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी शुरू हुई।
  • फिल्म में पहले करीना कपूर और पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास की कास्टिंग होने वाली थी।
  • दीपिका ने फिल्म के एक गाने में 30 किलो वजनी का लहंगा पहना था।
  • फिल्म 'रामलीला' का बजट लगभग 88 करोड़ रुपये था।
  • फिल्म ने कुल बॉक्स आफिस पर 218.07 करोड़  की कमाई की थी।

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
गुंडे - फोटो : सोशल मीडिया
'गुंडे'
फिल्म 'गुंडे' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह ने बाला नाम के एक रिफ्यूजी का रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

फिल्म की खास बातें 
  • फिल्म  'गुंडे' की शूटिंग के दौरान एक्टर रणवीर और अर्जुन के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी।
  • अमिताभ बच्चन की फिल्में 'काला पत्थर' और 'दीवार' को इस फिल्म की प्रेरणा बताया जाता है।
  • फिल्म की शूटिंग असली कोयले की खादानों में हुई थी।
  • फिल्म 'गुंडे' के गाने 'जश्न-ए-इश्का' की शूटिंग के दौरान रणवीर के पैर में कांच घुस गया था।
  • फिल्म का बजट अनुमानित 40-45 करोड़ रुपये था।
  • फिल्म 'गुंडे' का बॉक्स आफिस कलेक्शन 130.91 करोड़ रुपये रहा।

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
'बाजीराव मस्तानी'
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। 'रामलीला' के बाद यह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ उनकी दूसरी और करियर की पहली सबसे बड़ी फिल्म थी। फिल्म में रणवीर सिंह मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आई थीं।

फिल्म की खास बातें 
  • इस फिल्म को बनाने का विचार भंसाली के मन में बीते 15 साल से था।  
  • पहले निर्देशक इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे। 
  • फिल्म के लिए रणवीर ने अपना सिर मुंडवाना था, जिसे लेकर एक्टर काफी घबराए हुए थे। मगर भंसाली के समझाने पर वह मान गए। 
  • फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए दीपिका ने स्पेशल तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली थी। 
  • फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का अनुमानित बजट 125 करोड़ से लेकर 145 करोड़ था। 
  • फिल्म का बॉक्स अफिस कलेक्शन नेट 357 करोड़ रुपये था। 

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
'पद्मावत'
फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। यह तीसरी बार था जब रणवीर और दीपिका दोनों ही भंसाली के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में शाहिद कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। रणवीर इस फिल्म में लीड रोल में नहीं थे, पर चर्चा उनके किरदार की ज्यादा हुई थी। जहां रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था, वहीं दीपिका इसमें रानी पद्मावती के किरदार में थीं।

फिल्म की खास बातें 
  • फिल्म में रणवीर सिंह की भूमिका अक्रामक थी। इस मुश्किल रोल को करने के दौरान रणवीर को कई बार सेट पर उल्टियां हुईं। 
  • फिल्म 'पद्मावत' का सबसे भावुक सीन 'जौहर' का था। इस कुछ मिनिट के सीन को करने के लिए लगभग 7 दिन लग गए थे। 
  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रही शूटिंग के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा सेट पर पेट्रोल बम से हमले करने की खबरें मिली थीं। 
  • जयपुर में चल रही शूटिंग के दौरान निर्देशक संजय लीली भंसाली से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 180 करोड़ से लेकर 200 करोड़ था। 
  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 585.00 करोड़ था।

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
गली बॉय - फोटो : सोशल मीडिया
'गली बॉय'
फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, विजय वर्मा मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया। फिल्म में रणवीर ने मुंबई में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी के लड़के मुराद अहमद का किरदार निभाया था। 

फिल्म की खास बातें 
  • फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग सेट पर नहीं बल्कि मुंबई की असली झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में की थी। 
  • फिल्म में अपने  किरदार को जीवंत करने के लिए रणवीर ने काफी समय झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रैपर्स के साथ बिताया था। 
  • फिल्म  'गली बॉय' की शूटिंग के दौरान स्क्रीन पर नीला रंग दिखाने पर पाबंदी थी ताकि शॉट को पूरी तरह से सिनेमेटिक दिखाया जा सके।
  • शूटिंग के दौरान रणबीर ज्यादतर अकेले ही रहते थे ताकि वह अपने किरदार से जुड़ सकें। 
  • फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार 70 से 85 करोड़ था। 
  • फिल्म का बॉक्स आफिस पर नेट कलेक्शन 235.70 करोड़ था। 

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और अंजली आनंद मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। रणवीर ने इसमें रॉकी नाम के एक अमीर परिवार के मस्ती में रहने वाले लड़के का किरदार निभाया था।

फिल्म की खास बातें 
  • फिल्म का मशहूर रोमांटिक सांग 'तुम क्या मिले' की शूटिंग आलिया ने बेटी को जन्म देने के महज चार महीने बाद की थी।
  • शबाना आजमी और धर्मेंद्र का किसिंग सीन फिल्म रिलीज होने के बाद चर्चा का विषय रहा। 
  • रणवीर इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान जानबूझकर मजाक मस्ती के मूड में रहते थे। 
  • फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बजट 178 करोड़ रुपये के लगभग था। 
  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 357.50 करोड़ रुपये था।

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
 'धुरंधर' 
फिल्म 'धुरंधर' ने अभिनेता रणवीर सिंह के एक्टिंग करियर का एक बेंचमार्क सेट कर दिया है। फिल्म में संजय दत्त, माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में थे। निर्देशन आदित्य धर ने किया था। रणवीर सिंह ने इसमें पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था। 

फिल्म की खास बातें 
  • शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को एक इंडस्ट्रियल बॉयलर में उतरना था। एक्टर की सुरक्षा को देखते हुए उसमें नीचे और उपर दोनों तरफ लाइट्स फिट की गईं। 
  • रणवीर के दृश्यों को मिलाकर कुल 300 घंटों की फिल्म रिकार्ड की गई थी। 
  • रणवीर सिंह का ऑनसेट एक्सीडेंट हो गया था। वह और उनके को-स्टार गुरसेवक सिंह आपस में टकराय और टायरों के ढ़ेर पर जा गिरे। शूटिंग के दौरान रणवीर को और भी कई चोटें आईं। 
  • दोनों भागों को मिलाकर फिल्म का कुल बजट करीब 255 करोड़ था। 
  • फिल्म के पहले पार्ट ने ही बॉक्स ऑफिस पर 1,307.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

Ranveer Singh 41st birthday unknown facts of dhurandhar star marriage with deepika padukone and hit films
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर: द रिवेंज'
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कास्ट में 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना को छोड़कर लगभग सभी एक्टर्स मौजूद थे। यह फिल्म पहले भाग से भी बड़ी हिट साबित हुई। अब रणवीर का बॉलीवुड में ओहदा ही अलग हो गया है।

फिल्म की खास बातें 
  • फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का अंतिम सीन शूट होते होते तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर फिर भी वह भारी जैकेट में शूटिंग करते रहे।
  • फिल्म में ट्रेनिंग के सीन के दौरान उन्हें  40 सेकेंड तक सांस रोक कर रखना था। इसके लिए एक्टर ने बिना किसी बॉडी डबल की मदद के यह सीन खुद पूरा किया।
  • फिल्म के लिए रणवीर ने ज्यादा फीस लेने के बदले प्राफिट शेयरिंग को चुना था। खबरों के मुताबिक फिल्म में रणवीर का 25 % हिस्सा था। 
  • दोनों भागों को मिलाकर फिल्म का कुल बजट करीब 255 करोड़ था। 
  •  फिल्म  'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed