इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी रश्मिका मंदाना, टोक्यो के इस अवॉर्ड फंक्शन में होंगी शामिल
Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर छाने वाली हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड और साउथ में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब इंटरनेशनल लेवल पर एक बार फिर इंडिया को प्रस्तुत करने वाली हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में होंगी शामिल
रश्मिका मंदाना अब इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं। खबर है कि वह इस साल टोक्यो में होने वाले ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी।
यह बड़ा इवेंट 23 मई को जापान के टोक्यो शहर में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि रश्मिका इससे पहले भी 2024 में इस अवॉर्ड शो का हिस्सा रह चुकी हैं और उस समय वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय प्रेजेंटर बनी थीं।
रश्मिका ने खुद इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वह एक बार फिर जापान जाकर एनीमे से जुड़े टैलेंटेड लोगों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
एनीमे लवर्स को साथ लाने वाला प्लेटफॉर्म
बता दें कि एनीमे अवॉर्ड्स दुनियाभर के कलाकारों, क्रिएटर्स और एनीमे लवर्स को एक साथ लाने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां बेहतरीन काम को सम्मानित किया जाता है। रश्मिका का एनीमे और जापान से खास कनेक्शन भी रहा है। 2024 में पहली बार जापान जाने का उनका सपना पूरा हुआ था और तब उन्होंने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया था।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका ‘रणबाली’ और ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। ‘कॉकटेल 2’ फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में होंगी। वहीं रणबाली 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें रश्मिका अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।