सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehnaaz Gill join in and support blood donation camp On Anant Ambani birthday Video Viral

Shehnaaz Gill: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर लगे ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 09 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Shehnaaz Gill Viral Video: अभिनेत्री शहनाज गिल हाल ही में एक ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं। इस कैंप का आयोजन अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। 

Shehnaaz Gill join in and support blood donation camp On Anant Ambani birthday Video Viral
ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन है। मगर, इसका जश्न अभी से शुरू हो गया है। उनके जन्मदिन का आयोजन जामनगर में होने वाला है। तमाम फिल्मी हस्तियां भी इस सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रही हैं। अंबानी परिवार सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। कोई भी मौका हो, वे समाज सेवा से पीछे नहीं हटते, लिहाजा लोग भी उन्हें खूब प्यार करते हैं। आज अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यहां एक्ट्रेस शहनाज गिल भी पहुंचीं।

Trending Videos

Shehnaaz Gill join in and support blood donation camp On Anant Ambani birthday Video Viral
ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अलग-अलग अंदाज में अनंत अंबानी का जन्मदिन मना रहे फैंस
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर में भव्य आयोजन हो रहा है। सेलेब्स पहुंच रहे हैं। अंबानी परिवार, खासकर अनंत अंबानी समाज सेवा से जुड़े काम भी खूब करते हैं। आज जब अनंत का जन्मदिन है, तो उन्हें चाहने वाले लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने-अपने अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कही हवन हो रहा है, तो कहीं जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में रक्त दान शिविर भी आयोजित हुआ है। यहां शहनाज गिल भी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shehnaaz Gill join in and support blood donation camp On Anant Ambani birthday Video Viral
ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

शहनाज के अंदाज ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शहनाज गिल को ब्लड डोनेशन कैंप में जाते देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने वहां लोगों को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद उन्होंने फैंस से मुलाकात की और तस्वीरें क्लिक कराईं। शहनाज बड़ी विनम्रता के साथ लोगों से मिलीं। उनके इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। ग्रीन कलर रेड ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जामनगर में अनंत के जन्मदिन का जश्न
अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन है। अनंत के बर्थ डे सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। शाहरुख खान से लेकर और रणवीर सिंह अनंत अंबानी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शिरकत कर रहे हैं। अनन्या पांडे, ओरी और शनाया पूर जैसे सेलेब्स भी जन्मदिन के जश्न में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed