फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   mahesh babu Varanasi movie plot leaked What will director SS Rajamouli next step be as per report

Varanasi: क्या महेश बाबू की 'वाराणसी' की कहानी हुई लीक? क्या होगा राजामौली का अगला कदम

Thu, 09 Apr 2026 04:54 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 09 Apr 2026 04:54 PM IST
सार

Varanasi Movie: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज में सिर्फ एक साल बचा है, ऐसे में फिल्म की कहानी ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली अब क्या कदम उठाएंगे?
 

विज्ञापन
mahesh babu Varanasi movie plot leaked What will director SS Rajamouli next step be as per report
वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत टाइम ट्रैवल एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' की कहानी एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी की वेबसाइट से लीक हो गई है। यह कंपनी फिल्म पर काम कर रही है। 
विज्ञापन

 

ऑनलाइन लीक हुई 'वाराणसी' की कहानी?
हाल ही में 'वाराणसी' का टीजर जारी हुआ था, लेकिन पूरी कहानी को गुप्त रखा गया था। अब ऑनलाइन एक छोटा सारांश सामने आया है। इस सारांश के मुताबिक, कहानी एक शिव भक्त की है। वह समय यात्रा करता है और एक बहुत पुरानी, बेहद शक्तिशाली ब्रह्मांडीय कलाकृति को ढूंढने की खतरनाक यात्रा पर निकलता है। जैसे-जैसे नायक आगे बढ़ता है, उसे एक बड़ा राज पता चलता है। इस पूरे मिशन के पीछे एक चालाक व्यक्ति है, जो पूरी दुनिया पर कब्जा करना चाहता है।


सिनेसाइट की वेबसाइट पर दिए गए इस सारांश में लिखा है कि महेश बाबू का किरदार रुद्र है। पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार कुंभ है। कुंभ, रुद्र को समय यात्रा पर भेजता है। लेकिन जल्द ही रुद्र को कुंभ की असली मंशा का पता चल जाती है। कुंभ फिल्म का खलनायक है। वह 'रामायण' काल की एक खास कलाकृति को हासिल करना चाहता है, ताकि वह अपना राज स्थापित कर सके। इस कलाकृति का सही स्वरूप अभी नहीं बताया गया है। सिनेसाइट ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे 'द विचर', 'एक्वामैन', 'थोर: लव एंड थंडर' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि राजामौली क्या करेंगे?
'वाराणसी' की कहानी लीक होने के बाद फिल्म जगत के लोग अटकलें लगा रहे हैं। राजामौली अपनी फिल्मों पर बहुत सख्ती से नजर रखते हैं। वे गोपनीयता बढ़ा सकते हैं या कहानी में कुछ बदलाव कर सकते हैं, ताकि दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे। अभी तक राजामौली की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' एसएस राजामौली निर्देशित और विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है। फिल्म पौराणिक कहानियों और भारतीय लोक कथाओं को समय यात्रा (साइंस फिक्शन) के साथ जोड़ती है। इसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की रिलीज से पहले नयनतारा और विग्नेश ने किए तिरुपति मंदिर के दर्शन, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed