तुलसी का जलवा बरकरार, अनुपमा का हुआ बुरा हाल? जानें 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में किसने मारी बाजी
TRP Week 13: गुरुवार को 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार भी स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अव्वल रहा है। जानिए, इस लिस्ट में टॉप 5 में और किस सीरियल ने जगह बनाई है।
विस्तार
एक बार फिर से टीवी की क्वीन का ताज तुलसी यानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की स्मृति ईरानी के सिर पर सज गया है। जानिए, 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि…’ के अलावा किस-किस सीरियल की किस्मत चमकी है। कौन से सीरियल ने टॉप 5 में जगह बनाई है।
‘क्योंकि सास भी…’ रहा अव्वल
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि 12वें हफ्ते में इसकी अपनी टीआरपी 2.0 थी। देखा जाए तो इस 13वें हफ्ते में आकर इस सीरियल की टीआरपी कम हुई है। इन दिनों सीरियल में तुलसी, मिहिर के और नोयना के उलझे रिश्तों वाला ट्रैक चल रहा है।
दूसरे नंबर पर आया नया सीरियल
13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा है। इसको भी 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि 12वें हफ्ते में यह सीरियल पांचवें नंबर पर था। इस तरह ‘गंगा मां की बेटियां’ इस पर टीआरपी चार्ट में ऊपर आया है।
तीसरे नंबर पर शरद केलकर के सीरियल को मिली जगह
इन दिनों टीवी और फिल्म एक्टर शरद केलकर का सीरियल ‘तुम से तुम तक’ भी काफी पसंद किया जा रहा है। 13वें की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शरद केलकर के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ को 1.9 की टीआरपी मिली थी।
‘अनुपमा’ और बाकी सीरियल का क्या रहा हाल?
13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर सीरियल ‘वसुधा’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.7 रही है। वहीं पांचवें नंबर पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा है। इस सीरियल की टीआरपी लगातार कम हाे रही है। 13वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे पांचवां स्थान मिला है, इसको भी 1.7 की टीआरपी मिली है। जबकि 12वें हफ्ते में यह सीरियल चौथे नंबर था और इसकी टीआरपी 1.8 थी।