'तुम हो ना' से टीवी पर वापसी करेंगे राजीव खंडेलवाल, जल्द शुरू होगा नया रियलिटी शो
Tum Ho Naa Game Show: एक बिल्कुल नया रियलिटी गेम शो 'तुम हो ना' आने वाला है। इस शो को 'कहीं तो होगा' फेम राजीव खंडेलवाल होस्ट करेंगे। इस शो को लेकर राजीव ने खास बाते बताई हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
राजीव खंडेलवाल ने कहा, 'कई साल में मुझे कई तरह के रोल ऑफर मिले। कुछ प्रयोगात्मक थे तो कुछ बहुत अलग-अलग। लेकिन मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी और वही काम चुना जो मुझे सच में मायने रखता हो। 'तुम हो ना' शो के साथ टीवी पर वापसी करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं एक बहुत सुंदर शो लेकर आ रहा हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है।' यह शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर शुरू होगा।
राजीव ने कई शोज को किया है होस्ट
राजीव खंडेलवाल ने मुख्य रूप से 5 से अधिक प्रमुख टीवी रियलिटी शो और टॉक शोज को होस्ट किया है। उनके चर्चित होस्टिंग प्रोजेक्ट्स में 'डील या नो डील' (2006), 'सच का सामना' (सीजन 1 और 2), 'सुपर कार्स, माय एंडेवर' (2013), और 'जज्बात' (2018) शामिल हैं। उन्होंने 2016 में 'द लीजेंड ऑफ जगन्नाथ' नाम की डॉक्यूमेंट्री भी होस्ट की है।
राजीव खंडेलवाल का करियर
राजीव खंडेलवाल एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता और होस्ट हैं, जिन्होंने 'कहीं तो होगा' (2003-2005) से घर-घर में पहचान बनाई। उन्होंने टीवी से अभिनय करियर की शुरुआत की, फिर 'आमिर' (2008) से बॉलीवुड में कदम रखा। 'शैतान' (2011), 'टेबल नंबर 21' (2013), 'सम्राट एंड कंपनी' (2014), 'फीवर' (2016) और 'ब्लडी डैडी' (2023) के साथ-साथ 'सच का सामना' जैसे रियलिटी शो होस्ट कर उन्होंने बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। अब वह नए शो 'तुम हो ना' को होस्ट करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर कब होगा रिलीज, जानिए सही तारीख; दिखेगी अविनाश-मेधा शंकर की रोमांटिक केमिस्ट्री