सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 15 When Will Rohit Shetty Begin Shooting Get Exclusive Updates

दो साल बाद लौटेगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, रोहित शेट्टी कब शुरू करेंगे शूटिंग? जानें शो से जुड़े खास अपडेट

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Khatron Ke Khiladi 15 Exclusive Updates: दो साल बाद रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 15’ की टीवी पर वापसी हो रही है। इस शो को एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर कुछ खास जानकारियां अमर उजाला के साथ साझा की हैं। 

Khatron Ke Khiladi 15 When Will Rohit Shetty Begin Shooting Get Exclusive Updates
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को होस्ट करेंगे राहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 15’ एक बार टीवी पर धमाकेदार तरीके से लौटने को तैयार है। इस सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक मई के दूसरे हफ्ते में होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स केप टाउन, साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सकते हैं। इस बार भी शो का शेड्यूल लंबा रखा गया है। पूरी शूटिंग करीब 50 दिनों में खत्म करने की प्लानिंग है। 

Trending Videos

50 दिनों के भीतर पूरा होगा सीजन 15 का शेड्यूल
शो ‘खतरों के खिलाडी 15’ से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘टीम एक बार केप टाउन पहुंच गई, तो शूट लगातार चलेगा। बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन नहीं होता है, क्योंकि स्टंट सेटअप, लोकेशन और पूरी यूनिट एक साथ काम करती है। ऐसे में पूरा सीजन एक ही फ्लो में शूट किया जाएगा, लगभग 50 दिनों के भीतर इसे पूरा करने का टारगेट रखा गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 When Will Rohit Shetty Begin Shooting Get Exclusive Updates
रोहित शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रवाना होने से पहले ‘गोलमाल 5’ का काम निपटाने की प्लानिंग
रोहित शेट्टी के शेड्यूल को लेकर भी साफ रणनीति बनाई जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘रोहित सर ने अपने कैलेंडर को इसी हिसाब से सेट किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए निकलने से पहले ‘गोलमाल 5’ का बड़ा हिस्सा शूट हो जाए। क्योंकि शो के दौरान वे पूरी तरह उसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रहते हैं। वापस आने के बाद उनका फोकस सीधे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर शिफ्ट होगा। अभी फिल्म और शो के बीच टाइमिंग को बहुत बारीकी से मैनेज किया जा रहा है।’

फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल के नाम सबसे आगे
इस बार के सीजन के लिए कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं। दिग्विजय राठी, ईशा मालवीय, फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता, मनीषा रानी, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज,अरबाज पटेल जैसे नाम चर्चा में हैं।  सूत्र ने आगे बताया, ‘कई कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत आखिरी चरण में है। अभी पूरी लिस्ट लॉक नहीं हुई है, लेकिन कुछ नामों पर मेकर्स लगभग सहमत हैं। फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और उन्हें इस सीजन का हिस्सा माना जा रहा है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: 'लाइफ में एक्शन और कॉमेडी चल रही है'; रोहित शेट्टी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट; नेटिजंस ने दिए ये सुझाव 

Khatron Ke Khiladi 15 When Will Rohit Shetty Begin Shooting Get Exclusive Updates
तान्या मित्तल क्या बन पाएंगी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा - फोटो : instagram/tanyamittalofficial

तान्या मित्तल को लेकर डेट्स बन रहीं अड़चन
तान्या मित्तल का नाम भी मेकर्स की पसंदीदा लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, उनकी एंट्री फिलहाल डेट्स पर अटकी हुई है। सूत्र ने बताया, ‘तान्या को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ-साथ एकता कपूर के शो का भी ऑफर मिला है। वे दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन शेड्यूल मैच करना आसान नहीं है। मेकर्स चाहते हैं कि वह इस सीजन में आएं और इसी वजह से लगातार बातचीत चल रही है। तान्या भी अपनी डेट्स एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हैं जिससे दोनों में से किसी एक पर जल्द फैसला लिया जा सके।’

जुलाई 2026 के आखिर तक होगा शो का प्रीमियर
अगर सब कुछ तय टाइमलाइन के मुताबिक चलता है, तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का टेलीकास्ट भी ज्यादा दूर नहीं है। एक सूत्र ने बताया, ‘चैनल की कोशिश है कि इस बार शो को ज्यादा देर तक रोका ना जाए। शूट खत्म होते ही एडिटिंग और प्रोमोशन शुरू कर दिया जाएगा। प्लान यही है कि जुलाई के आखिर तक सीजन 15 को ऑन एयर कर दिया जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed